Bhopal Sports News: रग्बी के लेवल वन रेफरी कोर्स में 140 खिलाडियों ने लिया भाग
Updated: | Thu, 04 Mar 2021 11:54 PM (IST)भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा एलएनसीटी में तीन दिवसीय आयोजित रग्बी लेवल वन रेफरी, कोच एवं प्लेयर ट्रेनिंग कैप आयोजित किया गया। रेफरी एवं खिलाडिय़ों को रग्बी इंडिया द्वारा भेजे गए ओडिशा के शत्रुजीत दलाई एवं धीरेन कुमार ने रग्बी का प्रशिक्षण देकर खेल की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। इस कोचिंग कैंप में मध्य प्रदेश के 15 जिलों के लगभग 140 ऑफिशियल एवं खिलाडिय़ों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रश्मि ठाकुर एवं आलोक कुमार को विशेष पुरस्कार दिया गया। समापन पर समाजसेवी मोहम्मद ताज खान, मध्य प्रदेश के सचिव अबरार अहमद शेख व राजीव अरोरा आदि मौजूद थे। रग्बी एसोसिएशन मध्य प्रदेश के कोषाध्यक्ष एवं एलएनसीटी के खेल अधिकारी पंकज जैन ने ओडिशा से आए शत्रुजीत दलाई और धिरेन कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक जिले के सचिव को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज जैन ने किया एवं आभार एलएन मेडिकल के खेल अधिकारी वीरेश पाटकर ने किया। पंकज जैन ने बताया कि यह खेल दुनिया भर में लोकप्रिय है, मध्य प्रदेश में भी इसकी बेहतर संभावनाएं मौजूद है। वर्तमान में प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में इस खेल को खेला जाता है। भोपाल में आयोजित रेफरी कोर्स में 15 जिलों के 140 खिलाडि़यों ने इसमें भाग लेकर साबित कर दिया है कि यह खेल प्रदेश में तेजी से बढ रहा है। श्री जैन ने कहा कि भोपाल में जल्दी ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षण कैंप इसी का एक हिस्सा था।