Bhopal Sports News: सानिध्य ने पांच, आर्या और विधि ने जीते तीन तीन स्वर्ण पदक
Bhopal Sports News : एक से चार जून तक इंदौर में 50वीं मध्यप्रदेश राज्य तैराकी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
Updated: | Tue, 17 May 2022 07:03 AM (IST)
Bhopal Sports News :भोपाल। भोपाल जिला तैराकी प्रतियोगिता राजधानी के प्रकाश तरण पुष्कर में आयोजित हुई। पुरूष वर्ग में सानिध्य चौकसे ने पांच स्वर्ण पदक जीते वहीं महिला वर्ग में आर्या नामदेव एवं विधि जायसवाल ने तीन तीन स्वर्ण पदक जीते। बालक वर्ग-1 में सिद्धार्थ काक ने तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया, बालिका वर्ग-1 में मनाह त्यागी ने तीन स्वर्ण जीते। बालक 1 में ईशान डोंगरे तीन स्वर्ण, बालिका-2 में अनवी खण्डूरी ने तीन स्वर्ण, बालक वर्ग 3 में वेदांत सिंह चौहान ने दो स्वर्ण पदक, बालिक वर्ग 3 में वाणी जैन दो स्वर्ण, अर्शिका काक ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए भारत का नाम रोशन करने की कामना की इस अवसर पर उप संचालक खेल जोस चाको, भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग व मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी ने किया। भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने प्रतियोगिता में 132 इवेन्टस आयोजित किया गया। इसमें 154 तैराकों ने भाग लिया। इसी के आधार पर भोपाल जिला की टीम का भी चयन किया जाएगा, जो एक से चार जून तक इंदौर में आयोजित 50वीं मध्यप्रदेश राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेगी।
मध्य प्रदेश दृष्टिबाधित फुटबाल टीम पुणे रवाना
भोपाल। सेकंड वूमेंस दृष्टिबाधित फुटबाल नेशनल चैंपियनशिप 24 से 26 मई तक पुणे में आयोजित हो रही है जिसमे मेजबान महाराष्ट्र कै अलावा मध्यप्रदेश,तमिलनाडु,दिल्ली,बिहार, ओडिसा,वेस्ट बंगाल,कर्नाटक,झारखंड,गुजरात की 10राज्य की टीमें हिस्सा ले रही है। मध्य प्रदेश दृष्टिबाधित फुटबॉल के सेक्रेटी मोहम्मद शाहिद ने बताया की टीम पहले पुणे में एक सप्ताह का ट्रेनिंग कैंप करेगी उसके बाद 24 मे से होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। एसोसिएशन कै प्रेसिडेंट संदीप देशमुख खिलाड़ियों को किट प्रदान की गई। सम्मान समारोह कै अवसर पर इंटरनेशनल फुटबाल प्लेयर प्रफुल लिखितकर,फैसल हुसैन , ऋषभ रैकवार,दीपक गुप्ता,मनोचित लिखितकर,कार्तिक आदि विशेष रूप से उपास्ति थे