Gwalior News: और जमीन पर बैठ गए ऊर्जा मंत्री, सुनने लगे समस्याएं
Updated: | Fri, 27 Nov 2020 02:15 PM (IST)
अधिकारियों को कॉल कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए
ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार सुबह अपने क्षेत्र में चिरपरिचित अंदाज में नजर आए। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बगैर किसी सूचना के अपने निज निवास न्यू कालोनी नंबर-2 से लोगों की समस्या सुनने के लिए निकल पड़े। उनके साथ समर्थक भी थे। मंत्री बिरला नगर में पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रद्युम्न सिंह तोमर जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनने लगे। मौके से ही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के कॉल लगाकर निराकरण के भी निर्देश दिए।
उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद प्रद्युम्न सिंह तोमर पहली बार क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए निकले। ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने का सिलसिला अपने निज निवास स्थान से शुरू किया। पैदल ही क्षेत्र में घूमते हुए बिरला नगर पहुंच गए। प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने बीच में देखकर क्षेत्र के लोग भी शिकायती आवेदन लेकर उनके पास आ गए। किसी का राशन कार्ड बनना था। किसी को बीमारी के लिए मदद चाहिए थे। कुछ लोगों ने पानी-सड़क की समस्याएं भी बताईं। ऊर्जा मंत्री जमीन पर बैठ गए। और लोगों की समस्याएं सुनने लगे। मंत्री का क्षेत्र के लोगों के लिए यह अंदाज नया नहीं था। इससे पहले ऊर्जा मंत्री क्षेत्र में गंदगी साफ करने के लिए सड़कों पर झाडू लगा चुके हैं। नाले में उतरकर सफाई करने व सार्वजनिक टॉयलेट म
Posted By: anil.tomar