• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Air Service News: डेढ़ साल बाद हैदराबाद की उड़ान दोबारा मिलेगी, फरवरी से शुरूआत

Gwalior Air Service News: ग्वालियर की हवाई सेवाओं के लिए अच्छी खबर है। ग्वालियर से हैदराबाद की हवाई सेवा फिर से शुरू हो रही है।

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Fri, 13 Jan 2023 12:33:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jan 2023 12:33:51 PM (IST)
Gwalior Air Service News: डेढ़ साल बाद हैदराबाद की उड़ान दोबारा मिलेगी, फरवरी से शुरूआत

-स्पाइस जेट कंपनी ही चलाएगी हैदराबाद की सेवा, रिस्पांस कम होने के कारण बंद हुई थी सेवा

-आइटी कंपनियों के कारण हैदराबाद के लिए यात्री संख्या ठीक,इसके बाद ग्वालियर पुणे पर विचार

Gwalior Air Service News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्वालियर की हवाई सेवाओं के लिए अच्छी खबर है। ग्वालियर से हैदराबाद की हवाई सेवा जो डेढ़ साल से बंद पड़ी थी वह अब दोबारा शुरू होगी। अगले माह यानि फरवरी से इसका संचालन करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। स्पाइस जेट कंपनी ही इसे चलाएगी। ग्वालियर से मौजूदा स्थिति में चार शहरों के लिए फ्लाइट है जो संख्या अब जल्द बढ़कर पांच हो जाएगी। वहीं पुणे की हवाई सेवा को भी जल्द बहाल किया जा सकता है,इसको लेकर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर पहले ही मांग कर चुके हैं लेकिन अब दोबारा केंद्रीय उडडयन मंत्री को पत्र लिखकर मांग करेंगें। वहीं नए एयर टर्मिनल का निर्माण कार्य जारी है और अब इसके तैयार होने के बाद ही हवाई सेवाओं का विस्तार तेजी से होगा।

यहां यह बता दें कि ग्वालियर की हवाई सेवाओं को लेकर पिछले कुछ समय में कमी आई है, अब सिर्फ चार शहरों के लिए ही फ्लाइटें हैं। उधर इंदौर से शारजहा की हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की जा चुकी है। ग्वालियर में नए टर्मिनल का निर्माण पूरा होने के बाद तेजी से हवाई सेवाएं बढेंगी ऐसा अनुमान विशेषज्ञों का है। वर्तमान में यहां एक ही हवाई पटटी होने के कारण फ्लाइटों के समय को लेकर विशेष ध्यान रखना पड़ता है,यही कारण है कि अधिक संख्या में फ्लाइट होंगी तो परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा बड़ा कारण यह भी है यात्री संख्या घटने से सेवाओं को बंद किया गया।


हैदराबाद: अच्छा रिस्पांस मिलेगा, नौकरीपेशा सबसे ज्यादा वहां

हैदराबाद और ग्वालियर को हवाई मार्ग से जोड़ने पर यात्री संख्या अच्छी मिलेगी। पहले भी जब यह हवाई सेवा बहाल थी तो यात्री संख्या को लेकर कम परेशानी सामने आई थी। हैदराबाद में आइटी कंपनियां व साफ्टवेयर कंपनियों की काफी संख्या है और अंचलभर से नौकरी के लिए युवा वर्ग वहां काम करता है। उनका आना जाना लगा रहता है इसी कारण अभी दिल्ली होकर आना पड़ता है जो महंगा पड़ता है। इसके अलावा कारोबार को लेकर भी हैदराबाद अंचल से कनेक्ट है। इससे पहले जम्मू,कोलकाता,जयपुर व पुणे के लिए हवाई सेवा बहाल थी लेकिन यात्री कम होने के बाद यह बंद कर दी गईं।

अभी कितने शहरों के लिए हवाई सेवा

-बेंगलुरू

-मुंबई

-दिल्ली

-इंदौर

पुणे हवाई सेवा: सांसद लिखेंगें सिंधिया को पत्र

पुणे की हवाई सेवा को बहाल करने के लिए सांसद विवेक नारायण शेजवलकर जल्द ही नागरिक उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखेंगे। सांसद पहले भी पत्र लिख चुके हैं और पुणे की हवाई सेवा के कारण आने वाली परेशानियों को भी बताया गया था। नागरिक उडडयन मंत्री स्थानीय हैं। सांसद विवेक शेजवलकर ने बताया कि पुणे की सेवा जल्द चालू की जाए,इसके लिए केंद्रीय मंत्री से मांग की जाएगी।

कथन

हैदराबाद की हवाई सेवा को दोबारा बहाल करने की तैयारी है। इस सेवा को अगले माह फरवरी से शुरू किया जा सकता है। स्पाइस जेट कंपनी ही इसका संचालन करेगी। तैयारियां की जा रही हैं।

अर्पित अग्रवाल, डायरेक्टर, एयरपोर्ट