Gwalior Common Man News: फरवरी में रसाेई पर महंगाई का मार्च
Updated: | Fri, 26 Feb 2021 10:22 AM (IST)Gwalior Common Man News: विजय सिंह राठौर, ग्वालियर नईदुनिया। पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने जहां वाहनों के पहियों की रफ्तार को जाम कर लोगों के सैर-सपाटे पर अंकुश लगा दिया है। वहीं फरवरी के प्रारंभ से लेकर अंतिम दिनाें तक रसाेई गैस की कीमताें में तीसरी बार बढाेतरी हाेने से मंहगाई ने मार्च(बढ़ना) कर दिया है।रसोई गैस की कीमतों में लगी आग(महंगा) से निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों के घर का बजट बुरी तरह झुलसने लगा है। महंगाई की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2021 के फरवरी माह में ही तीन किस्तों में घरेलू गैस सिलिंडर पर 100 रुपये बढ़ चुके हैं। वहीं नवंबर 2020 में जो सिलिंडर 668 का था वह अब 878 रुपये का हो गया है। बीती 3 फरवरी को इसकी कीमत 778 रुपये हो गई। इससे भी अधिक तकलीफ देह यह है कि सब्सिडी युक्त सिलिंडर की शुद्ध कीमतों में जबरजस्त इजाफा हो रहा है। इसकी जटिल गणना करना खुद उपभोक्ता के लिए भी मुश्किल है।
दरअसल रसोई गैस सिलिंडर शुद्ध रूप से एक साल में 232 रुपये महंगा हो गया है। 12 फरवरी 2020 को जिस रसोई गैस सिलिंडर पर 348 रुपये सब्सिडी मिलती थी, वह अब 57.71 रुपये ही रह गई है। ऐसे में सिलिंडर के लिए लोगों को 232 रुपये अधिक भुगतना पड़ रहे हैं।
कंडे भी महंगे, केरोसिन का विकल्प खत्मः निम्न मध्यमवर्गीय, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए दोबारा चूल्हा फूंकने का विकल्प भी अब महंगा हो गया है। क्योंकि जलाऊ लकड़ियां अब लोगों को आसानी से उपलब्ध नहीं होती हैं। वहीं कंडे भी महंगे हो गए हैं। जिंसी नाला नंबर 2 निवासी लाला पाल ने बताया कि पिछले साल फरवरी में 150 रुपये मे 100 कंडे मिलते थे, जो अब 200 रुपये में 100 मिलते हैं। वहीं केरोसिन जलाकर काम चला सकें, वह विकल्प भी अब नहीं बचा है। क्योंकि कंट्रोल से केरोसीन पर सब्सिडी खत्म कर दी गई है। 62 रुपये लीटर में उपलब्ध है।
जानें बीते वर्ष कब-कितने बढ़े सिलिंडर के दाम
2020 घरेलू सब्सिडी शुद्ध कीमत
जनवरी 792 212 580
फरवरी 792 208 584
12 फरवरी 936.50 345.76 590.74
मार्च 885 286.71 598.29
अप्रैल 822 216.71 605.29
मई 605 00 605
जून 669 52.21 616.79
जुलाई 672.50 52.21 620.29
अगस्त 675.50 55.21 620.29
सितंबर 678 57.71 620.29
अक्टूबर 678 57.71 620.29
नवंबर 668 57.71 610.29
दिसंबर 728 57.71 670.29
वर्ष 2021 में गैस सिलिंडर के दाम
जनवरी 2021 778 57.71 720.29
4 फरवरी 803 57.71 745.29
15 फरवीर 853 57.71 795.29
25 फरवरी 878 57.71 820.29
(सोर्स-श्यामानंद शुक्ला, संचालक, श्री राधे इंडेन )
दस माह में 5 किलो का सिलिंडर 98, व्यावसायिक 487 रुपये महंगा
वर्ष 2020 व्यावसायिक 5 किलो
मई 1199.50 227.50
जून 1309.50 250.50
जुलाई 1311.50 251.50
अगस्त 1311.50 252.50
सितंबर 1309.50 253
अक्टूबर 1336 253
नवंबर 1411.50 253
दिसंबर 1466.50 253
15 दिसंबर 1502.50 289
वर्ष 2021
जनवरी 1517 289
1 फरवरी 1707 289
4 फरवरी 1701.50 298
15 फरवरी 1692 316
25 फरवरी 1687 325
12 माह में डीजल 18.57, पेट्रोल 18.89 रुपये महंगा
2020 पेट्रोल डीजल
फरवरी 79.94 70.92
मार्च 77.42 68.15
अप्रैल 77.42 68.15
मई 77.42 68.15
जून 77.42 68.15
जुलाई 87.97 79.85
अगस्त 88.01 81.26
सितंबर 88.70 78.51
अक्टूबर 88.70 78.00
नवंबर 90.02 80.09
दिसंबर 91.44 81.63
7 जनवरी 2021 91.88 82.11
25 फरवरी 98.83 89.49
(सोर्स- अमित सेठी, संयोजक, एंपावरिंग पेट्रोलियम डीलर्स फाउंडेशन)
Posted By: vikash.pandey