Gwalior Crime News: बुजुर्ग महिला का शव मिला, आत्महत्या की आशंका
Updated: | Sat, 06 Mar 2021 07:23 PM (IST)
Gwalior Crime News:
ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बदनापुरा के पास शविार दोपहर एक महिला का शव मिला। महिला के शव मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला की उम्र 55 से 60 साल के बीच बताई जाती है।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि बदनापुरा के पास महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव के पास ही चूहा मारने वाली दवा भी मिली है। इससे पुलिस का मानना है कि महिला ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करा रही है। क्योंकि आसपास के किसी भी व्यक्ति ने महिला को पहचाना नहीं है। हालांकि पुलिस को जानकारी मिली कि एक महिला इंदरगंज थाना क्षेत्र से लापता है। इसके बाद इंदरगंज थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
बस स्टैण्ड के पास मिला युवक का शव: शनिवार सुबह पड़ाव थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है और उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक एक युवक का शव सरकारी बस स्टैण्ड में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है। पुलिस न ेउसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही पीएम के लिए शव भेजा। जिससे पता चल सके कि युवक की मौत किस तरह से हुई है।