ग्वालियरः बेटियां हुई ताे पत्नी से करने लगा नफरत, घर से दाे साल पहले हाे गया गायब, पत्नी काे बस स्टैंड पर दिखाई दिया ताे पकड़ लिया
Updated: | Thu, 03 Dec 2020 08:58 AM (IST)ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सिंचाई विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी की तीन बेटियां थी। बेटी हाेने काे लेकर वह पत्नी से ताे नाराज रहता ही था। पति आए दिन घर में विवाद करता रहता था। यहां तक की पिता के इस व्यवहार से बेटियां भी काफी परेशान थी। बड़ी बेटी ने ताे पुलिस से पिता के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद दाे साल पहले अचानक पति गायब हाे गया। बुधवार काे जब पत्नी नरवर से लाैटी ताे पति उसे बस स्टैंड पर खड़ा दिखाई दे गया। इसके बाद पत्नी ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ईदगाह कंपू निवासी सिंचाई विभाग से रिटायर्ड दामाेदर दुबगैया दाे साल से गायब था। पत्नी ने थाना में पति केलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार दुबगैया मूलतः मगराैनी का रहने वाला है आैर कंपू ईदगाह क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता था। जब उसके तीन बेटियां हुई ताे वह पत्नी से नाराज रहने लगा। दाेनाें के बीच आए दिन इस मुद्दे काे लेकर विवाद हाेने लगे थे। इसके बाद बड़ी बेटी ने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी कि पिता आए दिन मारपीट करता है आैर खाना तक नहीं देता है। साथ ही अंदेशा जताया था कि पिता के किसी अन्य महिला से संबंध है, इसी वजह से वह मां आैर उनकाे परेशान करता है। जब पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया ताे दामाेदर दाे साल पहले गायब हाे गया था। दाे दिन पहले दामाेदर की पत्नी किसी काम से नरवर गई थी। बुधवार काे जब वह बस से नरवर से ग्वालियर पहुंची ताे बस स्टैंड पर उसे दामाेदर दिखाई दिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने बस स्टैंड पर ही पति काे पकड़ लिया आैर हंगामा खड़ा हाे गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई आैर आराेपित पति काे हिरासत में ले लिया गया।