Gwalior News: दिव्यांग राहुल को जिला प्रशासन ने पढ़ाई के लिए दी आर्थिक सहायता
Updated: | Wed, 27 Jan 2021 08:35 AM (IST)Gwalior News: ग्वालियर . नईदुनिया प्रतिनिधि। पढ़ाई में आर्थिक तंगी आड़े नहीं आए, इसके लिये शासन और प्रशासन सदैव मदद करने के लिये तत्पर है। ग्वालियर शहर में राहुल पुत्र कप्तान सिंह मौर्य निवासी जगजीवन नगर गांधी मार्ग गिर्द द्वारानेजिला प्रशासन को पढ़ाई निरंतर रखने हेतु सहयोग करने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रशासन ने रेडक्रॉस के माध्यम से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
एडीएम किशोर कान्याल के संज्ञान में जैसे ही नेत्रहीन राहुल मौर्य का आवेदन आया। उन्होंने तत्काल उसे बुलाकर रेडक्रॉस के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई तथा अपनी पढ़ाई को निरंतर करते रहने की सलाह भी दी। उसकी पढ़ाई में प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा, इसका आश्वासन भी दिया। राहुल पुत्र कप्तान सिंह मौर्य वर्तमान में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें अपनी फीस जमा करने में आर्थिक परेशानी हो रही थी, जिसकी सहायता हेतु उनके द्वारा आवेदन दिया गया था। इसी तरह प्रशासन समय समय पर दिव्यांग व जरूरत मंद युवकों व छात्रों की मदद करता रहता है। इसके लिए प्रशासन के पास संबंधित का आवेदन भी पहुंचता है तो उसकी जांच कर आर्थिक सहाायता देने में आसानी होती है। प्रशासन के अफसरों ने लोगों से अपील की है कि राहुल जैसे युवाओं को आगे बढाने में आगे आएं और प्रशासन की सहायता करें।