Gwalior News: सफाई कर्मचारियों को 1 तारीख को वेतन देने के निर्देश
Updated: | Tue, 19 Jan 2021 05:10 PM (IST)
ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि
नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई संरक्षकों को माह की प्रथम तारीख को वेतन देने के निर्देश नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने जारी किए हैं। साथ ही अगर एक तारीख को अवकाश है तो वेतन हर हाल में दो तारीख को देने के लिए निर्देशित किया गया है।
समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण ग्वालियर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों द्वारा कई बार हड़ताल भी की गई थी। इसके साथ ही वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तात्कालीन निगमायुक्त संदीप माकिन को भी हटा दिया था।
अभी क्या हॉल है नगरनिगम में: अभी नगरनिगम सफाई कर्मियों को वेतन हर माह नियमित भी नहीं मिलता है। मिलता भी है तो अन्य कर्मचारियों के बाद में। ऐसे में अक्सर ही सफाई कर्मचारी हड़ताल करते रहते हैं। लेकिन नगरनिगम के कर्मचारियों ने पिछले दिनों जो हड़ताल की। उससे न केवल नगरनिगम हिल गया था, बल्कि मुख्यमंत्री ने स्वयं नगरनिगम आयुक्त को हटा दिया। साथ ही सफाई कर्मियों की समस्याओं को हल करने व उन्हें समय पर वेतन देने के निर्देश दिए।
अब संचालनालय ने जारी किए आदेश: अब संचालनायलय नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है और कहा कि हर हाल में सफाई कर्मचारियों महीने की एक या दो तारीख को वेतन मिल जाना चाहिए। जिससे उन्हें परेशानी न हो और हड़ताल जैसे हालात न बने। अब देखना है कि इस आदेश पर नगरनिगम के अफसर कितना अमल करते हैं।
Posted By: anil.tomar