Gwalior Womens Scooter Rally: प्रथम सौ पंजीयनकर्ताओं को दिया जाएगा मुफ्त पेट्रोल, लक्की ड्रा में पा सकेंगे आकर्षक उपहार
Updated: | Sun, 07 Mar 2021 07:15 AM (IST)
- खुशखबरी: रैली में प्रथम पंजीयनकर्ताओं को मुफ्त दिया जाएगा पेट्रोल,लक्की ड्रा में खुलेगा किस्मत का ताला
- आठ मार्च को शाम 4 बजे थीम रोड से रवाना होगी 'नईदुनिया की विमेंस स्कूटर रैली
Gwalior Women's Scooter Rally:
ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। आठ मार्च को थीम रोड से अपनी बेटियों के साथ स्कूटर सवार महिलाओं को लगेंगे आजादी के पंख, जो खुले आसमान में उड़ान भरेंगी। महिलाओं के लिए एक और अच्छी खबर है कि अब प्रथम 100 पंजियनकर्ताओं को मुफ्त पेट्रोल इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन द्वारा दिया जाएगा। इसके साथ ही लक्की ड्रा में खुलेगा किस्मत का ताला, जिसमें होंगे आकर्षक उपहार जिन्हें देख चेहरे पर खिल उठेगी मुस्कान। इतना ही नहीं जिन मार्गों से रैली निकलेगी वहां जगह-जगह महिलाओं का पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्वल्पाहार दिया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई जाएगी। जो महिला सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने के लिए शहरवासियों की आंख खुलने से पहले गली और मोहल्लों को साफ करती हैं, उन महिला सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए रैली में मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए जाएंगे। इतना ही नहीं महिला शक्ति का बखान राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के विद्यार्थी संगीत के माध्यम से करेंगे।
इस रैली का दायरा दो किलोमीटर का तय किया गया है। स्पष्ट है दो किलोमीटर के सफर से स्कूटर पर सवार रहने वाले महिला वर्ग की ताकत से पूरा शहर परिचित होने वाला है। गतिविधि को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य महिला वर्ग की शक्ति और उनकी निडरता को सामने लाना तय किया गया है। खास बात यह है रैली में रहने वालीं महिलाएं, बेटियां और सास श्ाहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल लाने के लिए भी अपनी तरफ से संदेश देंगी। शहर को साफ रखना वे अपनी जिम्मेदारी मानती हैं। कहती हैं जैसे हम अपने घर को सुबह-शाम झाड़ू लगाकर साफ रखते हैं, हमें वैसे ही अपने शहर की सफाई पर ध्यान देना है। अपनी जिम्मेदारी को महसूस करना है।
महिला निभाती है कई जिम्मेदारियां
मैं सामाजिक कार्यकर्ता हूं। आज महिला आत्मनिर्भर के साथ सशक्त है। महिला हर जगह विभिन्न् रूपों को निभाती है और उसे दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करती है। नारी घर में मां, बेटी, बहू आदि जिम्मेदारियों को बखूबी प्यार से निभाती रही है। इस रैली में महिला के विभिन्न् रूप जैसे मां, बेटी, बहू, सास महिलाओं से संबंधित कई रिश्ते देखने और निभाते हुए मिलेंगे।
रेखा अग्रवाल, रोटरी क्लब
हर मुश्किल परिस्थिति में संभालती है परिवार
आज हर महिला सशक्त है, लेकिन समाज में आज भी कई लोग हैं जो इन्हें कमजोर समझते हैं। यह रैली उनके लिए जवाब साबित होगी। रैली में महिलाएं समाज में कई रूप में निभाती हुईं नजर आएंगी। डॉक्टर, पुलिस, आर्मी, समाजिक कार्यकर्ता आदि महिलाओं के लिए यह दिन काफी खास होने वाला है।
रिचा शिवहरे, साड़ी नाट सॉरी संस्था अध्यक्ष
Posted By: anil.tomar