Indore Crime News: सैंडो से जुड़ा पैडलर पकड़ाया, दो महिला एजेंट फरार
Updated: | Sat, 28 Nov 2020 08:49 PM (IST)इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। देहव्यापार गिरोह के सरगना सागर जैन उर्फ सैंडो को ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक पैडलर को विजयनगर थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। दो महिला एजेंट भी फरार हैं। उनकी मानव तस्करी में संलिप्तता है।
एएसपी (पूर्व-2) राजेश रघुवंशी के मुताबिक सागर जैन रिमांड पर है। उसने देहव्यापार के साथ एमडीएमए सप्लाई भी स्वीकारी है। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर शुक्रवार रात एक युवक को हिरासत में लिया। उधर पुलिस श्रीनगर निवासी यास्मिन और आफरीन नामक दो महिलाओं की तलाश कर रही है। दोनों एक अपार्टमेंट में बांग्लादेशी लड़कियों को देहव्यापार के लिए बंधक बनाकर रखती थीं। उधर पुलिस ने देर रात उसके भाई कपिल और धर्मेंद्र की तलाश में भी छापा मारा लेकिन दोनों ही घर से फरार हो गए। टीआइ तहजीब काजी ने आरोपितों की संपत्ति राजसात करवाने के लिए नगर निगम, रजिस्ट्रार, आइडीए सहित अन्य विभागों से संपत्ति की जानकारी मांगी है।
2013 से देहव्यापार शुरू, कई लड़कियों से दोस्ती
पुलिस ने आरोपित सागर के पांच पन्नाों के बयान दर्ज किए हैं। उसने बताया वर्ष 2012 में राखी नामक युवती से दोस्ती थी। उस वक्त वह बॉडी बिल्डर था। लड़कियां प्रभावित हो जाती थीं। राखी से लिव-इन में रहने के दौरान दूसरी लड़की से दोस्ती हो गई। नाराज राखी उसको छोड़कर चली गई। 2015 में मुंबई की हीना नामक युवती के जरिए ड्रग्स का सेवन करने लगा। वह खुद दलालों के संपर्क में आकर लड़कियों की सप्लाई करने लगा था। करीब 150 वॉट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ था। इन पर लड़कियों के फोटो शेयर होते थे। टीआइ के मुताबिक सागर खुद ही एमडीएमए का नशा करने लगा था।
Posted By: dinesh.sharma