Indore Crime Indore: होटल और टैक्सी वालों के जरिए कॉलगर्ल सप्लाई करता था सैंडो
Updated: | Fri, 27 Nov 2020 06:20 PM (IST)
इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सात साल से देहव्यापार के लिए लड़कियां सप्लाई कर रहा हूं। पूरे शहर की होटलों में कर्मचारियों के पास नंबर बंटे है। ग्राहक के लड़की मांगते ही मुझे कॉल कर देते थे। टैक्सी वाले तक मेरे संपर्क में है। पहले वॉट्सएप पर लड़की और भाव भेजता था। सौदा तय होते ही विजयनगर,रिंग रोड़,देवासनाका क्षेत्र में लड़की उपलब्ध हो जाती थी। यह खुलासा सागर जैन उर्फ सैंडों ने विजयनगर थाना पुलिस के सामने किया है।
डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक गुलाब बाग कॉलोनी निवासी सागर अभी रिमांड पर है। उसका पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। आरोपित ने बताया कि दिल्ली,मुंबई,गुजरात सहित अन्य शहरों के दलालों का विभिन्ना नामों से वॉट्सएप पर ग्रूप बने है। सभी दलाल उपलब्ध लड़कियों के फोटो व भाव शेयर करते है। तय होते ही लड़कियां उनके सुपुर्द कर देते है। ऐसे दूसरे शहरों की लड़कियां इंदौर और इंदौर की लड़कियां दूसरे शहरों में भेजी जाती थी। सागर ने यह भी बताया कि विजयनगर व बायपास की बड़ी होटलों में भी उसकी घुसपैठ है। होटलकर्मियों के पास उसके नंबर थे। उनके माध्यम से वह लड़कियां मुहैया करवाता था। पुलिस सागर से जुड़े दलालों की तलाश कर रही है।
गिरफ्तारी की खबर पढ़ते ही पेडलर फरार
डीआइजी के मुताबिक आरोपित छापे और गिरफ्तारी की खबर वॉट्सएप पर शेयर कर सभी दलालों को अलर्ट कर देते थे। जिस व्यक्ति पर कार्रवाई हुई उसे ग्रुप से बाहर कर देते थे। सागर की गिरफ्तारी के बाद ड्रग पेडलर भी शहर से फरार हो गए है। पुलिस तीन दिन से दलालों की तलाश में छापे मार रही है।
मॉडल से दुष्कर्म करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
विजय नगर थाना पुलिस ने कोलकाता की दो मॉडल के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार राज को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस केस में दो महीने पूर्व नवीन, राजेंद्र और कुलदीप को गिरफ्तार कर चुकी थी। आरोपित एबी रोड़ स्थित एक मॉल से इवेंट के बहाने फ्लैट पर ले गए और शराब पिलाकर दुष्कर्म किया।
Posted By: sameer.deshpande@naidunia.com