• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खगरोन-बड़वानी सीट से सबसे अधिक बार सांसद रहे रामेश्वर पाटीदार का निधन

पूर्व सांसद रामेश्वर पाटीदार (84) का मंगलवार को निधन हो गया। खलघाट स्थित निवास पर सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 27 Apr 2021 01:51:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Apr 2021 02:08:48 PM (IST)
खगरोन-बड़वानी सीट से सबसे अधिक बार सांसद रहे रामेश्वर पाटीदार का निधन

धामनोद/खरगोन (नईदुनिया न्यूज)। पूर्व सांसद रामेश्वर पाटीदार (84) का मंगलवार को निधन हो गया। खलघाट स्थित निवास पर सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से निमाड़ क्षेत्र में शोक छा गया। अंतिम संस्कार नर्मदा तट स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे संजय पाटीदार ने दी। इस दौरान सांसद गजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक गजानन पाटीदार, कांग्रेस नेता कमल किशोर पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष महादेव पाटीदार सहित नागरिकों ने शामिल होकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट पर पांच बार भाजपा के पाटीदार और कांग्रेस के सुभाष यादव के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। वर्ष 1977 से 1991 तक पाटीदार और यादव आमने-सामने रहे। इस दौरान तीन बार पाटीदार और दो बार यादव चुनाव जीते थे।

वर्ष 1977 में पाटीदार, 1980 व 1984 में यादव, 1989 व 1991 में पाटीदार चुनाव जीते। हालांकि इसके बाद भी पाटीदार 1996 और 1998 में सांसद बने। इन दोनों चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के बोंदरसिंह मंडलोई को हराया। अब तक लोकसभा में सबसे ज्यादा 14 वर्ष सांसद का कार्यकाल भी पाटीदार के नाम रहा है।


आपसी रिश्ते रहे हमेशा मजबूत

लंबे समय तक सांसद रहे पाटीदार ने पूर्व में लिए साक्षात्कार में इस प्रतिनिधि को कहा था कि क्षेत्र में राजनीति हमेशा विचारों के साथ हुई। कांग्रेस के दिवंगत सुभाष यादव व उनके बीच कई बार चुनावी आमना-सामना हुआ परंतु आपसी रिश्ते भी उतने ही मजबूत रहे।