Ujjain Mahakal Temple News: भगवान महाकाल व मंदिर के शिखर के फोटो आमंत्रित
भगवान के सुंदर चित्र भेजने वाले व्यक्ति को 1100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
Updated: | Thu, 26 May 2022 04:17 PM (IST)Ujjain Mahakal Temple News: उज्जैन, नईदुनिया प्रतिनिधि। भस्म रमैया भक्त मंडल द्वारा श्रावण मास में महाकाल दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के चित्र का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। देश विदेश से आने वाले भक्तों को भगवान महाकाल के सुंदर चित्रों का वितरण हो इसके लिए संस्था ने फोटो प्रतियोगिता आयोजित की है। इसमें भगवान के सुंदर चित्र भेजने वाले व्यक्ति को 1100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
संस्था संयोजक प्रवीण मादुस्कर ने बताया बीते 30 साल से श्रावण मास के दौरान भगवान महाकाल के चित्रों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। श्रावण मास में निकलने वाली प्रत्येक सवारी में देश विदेश से आने वाले भक्तों को संस्था लेमिनेटेड चित्र, कैलेंडर तथा स्टीकर का निःशुल्क वितरण करती आ रही है। इस बार भी भूतभावन भगवान महाकाल के निराकार रूप तथा मंदिर के शिखर का संयुक्त फोटो वितरण किया जाएगा। इसके लिए शहर में रहने वाले भक्तों से भगवान तथा शिखर के चित्र आमंत्रित किए गए है। प्रतियोगिता में प्रविष्टि भेजना निःशुल्क रहेगा। श्रद्धालु चित्र भेजने के लिए मोबाइल नंबर 97521-27999 पर संपर्क कर सकते हैं। चयनित चित्र भेजने वाले प्रतिभागी का संस्था द्वारा सम्मान निधि तथा प्रशस्तित्र प्रदान कर सम्मान किया जाएगा। प्रतियोगिता में चित्र भेजने की अंतिम तिथि 15 जून है।
महाकाल मंदिर में भक्त ने भेंट किए 1 लाख 11 हजार रुपयेः ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ के एक भक्त ने एक लाख 11 हजार रुपये भेंट किए हैं। पीआरओ गौरी जोशी ने बताया छत्तीसगढ़ से महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु सौरभ मिश्रा ने महाकाल मंदिर में चल रहे विकास कार्यों के लिए एक लाख 11 हजार रुपये भेंट किए। पं.पीयूष चतुर्वेदी एवं पं.विपुल चतुर्वेदी के साथ मंदिर के प्रोटोकॉल प्रभारी राजेंद्रसिंह सिसौदिया ने श्रद्धालु को मंदिर में चल रहे विकास कार्य तथा अन्य प्रकल्पों की जानकारी दी। इससे प्रभावित होकर भक्त ने राशि भेंट की। प्रभारी राजेंद्र सिसौदिया ने दान राशि प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया तथा विधिवत रसीद प्रदान की।