Palghar Fire: महाराष्ट्र के पालघर में कारखाने में लगी आग, एक की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
Updated: | Tue, 18 Aug 2020 01:05 AM (IST)Palghar Fire: महाराष्ट्र के पालघर में सोमवार को नांदोलिया ऑर्गेनिक कैमिकल्स के कारखाने में भीषण आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पालघर कलेक्टर कैलाश शिंदे ने इसकी पुष्टि की है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इससे पहले मुंबई की क्रॉफर्ड मार्केट सुबह भीषण आग लग गई, आग की सूचना मिलते ही आठ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। गत 11 जून को भी मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में भीषण आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए तत्काल छह दमकल वाहन मौके पर भेजे गए थे।
दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए लगातार जुटे रहे, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि सचिन वाघमरे वेल्डर का काम करते थे, जबकि अन्य सहायक के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आग के बाज धमाके बाद वहां से धुंआ निकलता दिखाई दिया। पुलिस ने बताया कि पांचों कर्मचारी भीषण आग की चपेट में आने झुलस गए थे और बाद में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश ओ ला ने घटनास्थल का दौरा किया था। गत दो अगस्त को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मानस एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर नामक फैक्ट्री के बॉयलर में शनिवार दोपहर हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी।