West Bengal BJP List: ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ेंगे सुबेंदु अधिकारी, भाजपा ने जारी की 57 प्रत्याशियों की पहली सूची
Updated: | Sun, 07 Mar 2021 07:46 AM (IST)कोलकाता West Bengal Assembly Election। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है। तृणमूल कांग्रेस के बाद आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा ने फिलहाल 57 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। वहीं बागमूंदी सीट को AJSU के लिए छोड़ा है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पश्चिम बंगाल पहुंचने वाले हैं और कोलकाता में विशाल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
ममता से बोले सुवेंदु बोले, नंदीग्राम में आप हारकर जाएंगी
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें बाहरी करार दिया, मगर कहा-आपका स्वागत है। आपसे लड़ाई के मैदान में मुलाकात होगी और आप हार कर जाएंगी। माना जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी को भाजपा नंदीग्राम से मैदान में उतार सकती है।
मेदिनीपुर में एक रैली को संबोधित करने के दौरान अधिकारी ने कहा कि टीएमसी के उम्मीदवारों की सूची के अनुसार मुख्यमंत्री नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। बहुत अच्छा है, हम इसका स्वागत करते हैं।
Posted By: Sandeep Chourey