• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘पाकिस्तान में घुसकर टारगेट किलिंग कर रहा भारत’, ब्रिटिश अखबार गार्जियन का बड़ा खुलासा, पढ़िए सरकार का रिएक्शन

ब्रिटिश मीडिया के दावों को भारत सरकार ने खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत कभी लक्षित हत्याएं (टारगेट किलिंग) नहीं करता है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 10:35:31 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 10:35:31 AM (IST)
‘पाकिस्तान में घुसकर टारगेट किलिंग कर रहा भारत’, ब्रिटिश अखबार गार्जियन का बड़ा खुलासा, पढ़िए सरकार का रिएक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद से यह मिशन चलाया है।

HighLights

  1. गार्जियन का दावा- पीएम मोदी के आदेश पर हो रहा सब कुछ
  2. पाकिस्तान में 20 हत्यारों का आरोप भारत पर
  3. पाकिस्तान की प्रतिक्रिया का इंतजार

एजेंसी, नई दिल्ली। ब्रिटिश समाचार पत्र गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान में घुसकर एक-एक आतंकी को मौत के घाट उतार रही है। भारत और पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों के हवाले से यह खुलासा किया गया है। वहीं भारत सरकार ने इससे इनकार किया है।

रिपोर्ट में बड़े खुलासे, सीधे पीएम ऑफिस से जारी होते हैं आदेश

ब्रिटिश अखबार ने दावा किया कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (Raw) का इसके पीछे हाथ है। साथ ही कहा कि यह पूरा काम प्रधानमंत्री ऑफिस से हो रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके ऑर्डर दे रहे हैं क्योंकि रॉ का कंट्रोल उन्ही के पास होता है। सरकार उन दुश्मनों का विदेशों में खात्मा कर रही है जो भारत के लिए खतरा है। 2019 के बाद से यह सिलसिला जारी है।


विदेशी जमीं पर ऑपरेशन का भारत पर तीसरा आरोप

यह तीसरी बार है जब भारत पर विदेशी धरती पर लोगों की हत्या या हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ था।

बाद में, अमेरिका ने भी दावा किया था कि भारत ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश की, जिसे विफल कर दिया गया।

naidunia_image

पाकिस्तान में मौत के घाट उतरते भारत के दुश्मन

मई 2023 में खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की पाकिस्तान के लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मार्च 2022 में कराची में गोलीबारी में जैश-ए-मोहम्मद कमांडर शाहिद लतीफ की मौत।