Kisan Protest: किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी AAP, प्रदर्शनकारियों को देंगे सुविधा
Updated: | Sun, 29 Nov 2020 07:31 AM (IST)Kisan Protest: राजधानी दिल्ली में किसान आंदोलन जारी है। दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पंजाब बॉर्डर पर जमे हैं। शनिवार सुबह यहां किसानों ने बैठक की और अपनी आगे की रणनीति पर विचार किया। वहीं दोपहर में एक और बड़ी बैठक होंगी। इसमें तय होगा कि दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन करना है या दिल्ली हरियाणा की सिंधू बॉर्डर पर ही धरना देना है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार विवादित कानून वापस नहीं ले लेती, तब तक वे यहीं जमे रहेंगे। वे अपनी पूरी तैयारी करके आए हैं। उनके पास भरपूर मात्रा में राशन है। इस बीच, खबर यह है कि पंजाब से हजारों की संख्या में और किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं कहा जा रहा है कि पंजाब के इन किसानों को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के किसानों का समर्थन मिला है। यदि यह किसान आंदोलन लंबा चलता है तो इन राज्यों के किसान भी दिल्ली कूच कर सकते हैं। पढ़िए आज के हालात और देखिए फोटो वीडियो
इस बीत, आम आदमी पार्टी भी किसान आंदोलन के समर्थन में उतर आई है। पार्टी का कहना है कि वह किसानों के साथ है। किसान जहां भी प्रदर्शन करेंगे, वहां पार्टी उनका ख्याल रखेगी।