Republic Day 2021 : जानिये गणतंत्र दिवस से जुड़ी मुख्य बातें जो आपके काम आएंगी
Updated: | Sat, 23 Jan 2021 07:23 PM (IST)Republic Day 2021: पूरे भारत में 26 जनवरी को लोग देश का गणतंत्र दिवस मनाते हैं। इस दिन आधिकारिक राजपत्रित अवकाश होता है। यह याद करने का दिन है कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिससे देश एक स्वतंत्र गणराज्य बना। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में चुना गया था क्योंकि यह 1929 में इसी दिन था जब भारतीय स्वतंत्रता की घोषणा (पूर्ण स्वराज) को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा डोमिनियन के विपरीत घोषित किया गया था।
26 जनवरी का यह है महत्व
गणतंत्र दिवस एक ऐसा दिन है जो पूरे देश में जोश के साथ मनाया जाता है। हम भारतीयों के लिए यह संवैधानिक महत्व रखता है। यह हमारे संविधान के अमल में आने का दिन है। हमारे लिए यह बेहद खास है क्योंकि देश की संवैधानिक व्यवस्था इससे ही संचालित होती है। 26 जनवरी 1950 से यह लगातार हर साल उत्साह से मनाया जाता रहा है। इससे पहले लंबे समय तक देश पर अंग्रेजों का राज था। बरसों तक गुलामी भोगने के बाद आखिर 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हो पाया। इसके तीन साल बाद इसे पूर्ण रूप से गणतांत्रिक देश का भी दर्जा प्राप्त हो गया। हम देश में हमारा कानून है जो चलता है। इससे पहले अंग्रेजों का कानून चलता था। भारतीय संविधान को देश की संसद ने 2 साल 11 महीने और 18 दिन पूरे होने के बाद इस दिन पास किया था। इसके बाद भारत स्वं को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के तौर पर घोषित कर दिया। यह दिन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का महापर्व है। हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश का नागरिक होने का गौरव प्राप्त है।
https://www.naidunia.com/ की ओर से आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत शुभकामनाएं।
Posted By: Navodit Saktawat