Surya Gochar 2022: जुलाई के महीने में इन 3 राशि वालों की सूर्यदेव चमकाएंगे किस्मत, जमकर मिलेगा लाभ
Surya Gochar 2022: सूर्य राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों को इससे जमकर लाभ होने वाला है।
Updated: | Tue, 05 Jul 2022 09:54 PM (IST)Surya Gochar 2022: सूर्यदेव एक राशि से दूसरी राशि में हर महीने गोचर करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सूर्यदेव 16 जुलाई 2022 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वे मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। लेकिन 16 जुलाई को होने वाले सूर्य के इस राशि परिवर्तन से तीन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। इस दौरान इन राशियों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होगी। ज्योतिष के अनुसार तीन राशि वालों के लिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन बेहद ही लाभकारी होने वाला है। इन जातकों के लिए यह माह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। इनकी किस्मत सूर्य की तरह ही चमकने वाली है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी है।
मेष राशि - सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों को काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला है। इस दौरान आपको नौकरी से लाभ होने वाला है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को किसी बड़ी डील से मुनाफा होने की संभावना है। मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभकारी होने वाला है।
वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातकों को सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने के कारण जीवन में खुशियां आने वाली हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को आय में अच्छी वृद्धि होने वाली है। नौकरी करने वालों को स्थान परिवर्तन करने के मौके मिल सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य के राशि परिवर्तन से बहुत ही लाभ होने वाला है। मिथुन राशि वाले लोगों को जुलाई के महीने में बड़ा लाभ होने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ-साथ आय में वृद्धि होने की भी संभावना है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश के लिए यह समय अच्छा है।
Posted By: Arvind Dubey