HamburgerMenuButton

Part 2: जब मैलाम्पस को बताया गिद्ध ने यह रहस्य

Updated: | Fri, 21 Aug 2015 11:29 AM (IST)

मैलाम्पस, इम्फ्रीकल्स को ठीक करने के लिए सबसे पहले उसकी नपुंसकता का कारण जानने की कोशिश करता है। वह ग्रीस देवता अपोलो को दो बैलों की बलि देता है और उनका मांस जल जाने पर कंकालो को खुले मैदान में फेंक देता है।

मांस पर आकाश में उड़ते गिद्धों की नजर पड़ती है। वह मांस के करीब आते हैं और आपस में बात करते हैं 'भाई, इस जगह पर तो हम कई वर्ष पहले भी आए थे।' दूसरा गिद्ध कहता है, 'हां मुझे याद है। तब इम्फ्रीकल्स छोटा सा ही था। उसका पिता फ़िलैकस भेड़ों को खस्सी (नपुंसक बनाना) कर रहा था। उसके हाथ में खून से सना चाकू था। यह देखकर इम्फ्रीकल्स डर गया।'

फ़िलैकस ने उसे समझाने की बेतहाशा कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। रास्ते में फ़िनैकस ने चाकू नाशपाती के पेड़ में घोंप दिया। इम्फ्रीकल्स उस अचानक सदमें और डर से नपुंसक हो गया। शायद उसके पिता द्वारा भेड़ों का पुंसत्व हरण करते देख यह प्रतिक्रिया हुई। वह चाकू आज भी नाशपाती के पेड़ पर है।

पढ़ें: Part 1: इस चिकित्सक ने बनवाये थे 'मदिरा के देवता' का मंदिर

मैलाम्पस उन गिद्घों के पास पहुंचा और उसने इम्फ्रीकल्स को ठीक करने की युक्ति पूछी। तब गिद्ध ने कहा, 'यदि उस चाकू को पेड़ के तने से निकालकर और उसे पानी में धोकर, वह पानी 10 दिनों तक इम्फ्रीकल्स को पिलाया जाए तो वह ठीक हो जाएगा। यह किसी रहस्य से कम नहीं। मैलाम्पस तुम एक भले आदमी हो इसलिए हम तुम्हें यह रहस्य बता रहे हैं।'

पढ़ें:Part 3: मैलाम्पस ने इस राजकुमारी से किया था विवाह

मैलाम्पस ने ठीक ऐसा ही किया और फिर फ़िलैकस ने उसे गाय दें दीं। वह गाय लेकर बायेस के पास पहुंचा। इस तरह राजा नीलियस की बेटी पैरो से बायेस का विवाह हो गया। ऐसा करने पर मैलाम्पस की कीर्ति दूर-दूर तक फैल गई। वह अब और भी ज्यादा प्रसिद्ध हो गया। ग्रीस की लोककथाओं और पौराणिक कथाओं के जरिए लोग आज भी मैलाम्पस को याद करते हैं।

लेकिन एक दिन... क्रमश:

Posted By:
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.