Astro Tips: पितृदोष मुक्ति से लेकर करियर में सफलता पाने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
Astro Tips: तांबे के बर्तन में चीनी और पानी लें। इसे घोलकर पी जाएं। ये उपाय सफलता पाने में मददगार है।
Astro Tips: जीवन में तरक्की पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। फिर भी कई लोगों को संघर्ष करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती। दिन-रात काम करते हैं और नतीजा हाथ नहीं लगता। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। उसमें से एक ज्योतिष शास्त्र के जुड़े नियम है। इन नियमों की अनदेखी करना अशुभ होता है। इस वजह से आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ता है। माना जाता है कि ज्योतिष शास्त्र से जुड़े कुछ नियमों का पालन करने से जीवन में सुख और समृद्धि की वृद्धि होती है। आज हम आपको चीनी से जुड़े कुछ ज्योतिष उपाय बताने जा रहे हैं। जो कई दुखों का निवारण करने में कारगर है।
1. सूर्य को करें मजबूत
मान्यता के अनुसार चीनी का ग्रहों के साथ कनेक्शन होता है। अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर है। तब उससे तांबे के पात्र में जल और चीनी मिलाकर सूर्य को अर्पित करना चाहिए।
2. सफलता पाने के लिए
अगर किसी शुभ काम के लिए बाहर जा रहे हैं। तब चीनी का उपाय करना न भूलें। तांबे के बर्तन में चीनी और पानी लें। इसे घोलकर पी जाएं। ये उपाय सफलता पाने में मददगार है।
3. राहु ग्रह
राहु ग्रह पर चीनी काफी असरदार मानी जाती है। इससे जुड़ा उपाय करने के लिए लाल वस्त्र में चीनी बांधें। फिर रात में सिरहाने के नीचे रख सो जाएं। इससे कुंडली में राहु दोष दूर होता है।
4. पितृदोष से मुक्ति
पितृदोष से मुक्ति में चीनी का उपाय कारगर साबित हो सकता है। इससे करने के लिए आटे की रोटी बनाएं। इसमें चीनी मिलाकर कौवों को खिलाए। मान्यता है कि ऐसा करने से पेरशानियां कम होती है। वह आर्थिक संकट भी दूर होता है।
करियर में तरक्की के लिए आजमाएं हल्दी के ये उपाय
हल्दी का एक औषधीय महत्व है। मांगलिक कार्यों में भी इसका एक विशेष स्थान है। जागरण अध्यात्म में आज हम हल्दी से जुड़े ज्योतिष उपाय के बारे में जानते हैं जिनका प्रयोग करने से आपको करियर में तरक्की मिलेगी और समस्याओं का समाधान हो जाएगा। हल्दी का एक औषधीय महत्व होता है। इसके सेवन से व्यक्ति सेहतमंद रहता है। हिन्दू धर्म में मांगलिक कार्यों में भी इसका एक विशेष स्थान है। पूजा पाठ में इसका प्रयोग होता है, देवी और देवताओं को भी चढ़ाया जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को भी हल्दी की गांठ अर्पित की जाती है। जागरण अध्यात्म में आज हम हल्दी से जुड़े ज्योतिष उपाय के बारे में जानते हैं, जिनका प्रयोग करने से आपको करियर में तरक्की मिलेगी और समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
हल्दी का ज्योतिष उपाय
1. हल्दी का रंग पीला होता है, जो भगवान विष्णु और देवों के गुरु बृहस्पति से संबंधित है। विशेषकर गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना सेहत के लिए अच्छा होता है। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।
2. यदि आपको करियर में सफलता नहीं मिल रही है, तो स्नान के समय पानी में थोड़ा हल्दी डालकर नहाएं, तो आपको तरक्की मिलेगी।
3. आपके विवाह में देरी हो रही है या कोई समस्या आ रही है, तो आपको सुबह पूजा करने के बाद माथे पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। आप चाहें तो प्रत्यके गुरुवार के दिन श्री गणेश जी को हल्दी अर्पित करें, ऐसा करने से भी विवाह संबंधी समस्यर दूर होगी।
4. यदि आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए घर के कमरों के कोनों में हल्दी छिड़क दें। इससे लाभ मिलेगा। वास्तु दोष दूर होगा।
5. हल्दी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। जब भी आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से बाहर जाएं तो विघ्नहर्ता गणेश जी को ध्यान करके माथे पर हल्दी का तिलक लगाकर जाएं। ऐसा करने से कार्य सफलता मिलेगी और वह बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो जाएगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Navodit Saktawat