Vietnam Viral Video: 12वीं मंजिल से गिरी 2 साल की बच्ची, डिलीवरी बॉय ने बचाई जान, देखें वीडियो
Updated: | Wed, 03 Mar 2021 02:07 PM (IST)Vietnam Viral Video: वियतनाम (Vietnam) के हनोई (Hanoi) में एक डिलवरी बॉय (Delivery Boy) ने बड़ा ही नेक काम किया है। उसनें एक मासूम की जान बचाई, जिसके बाद हर कोई उसकी जमकर तारीफ कर रहा है। दरअसल 12वीं मंजिल से 2 साल की बच्ची गिर गई थी। जिसे डिलीवरी बॉय ने कैच कर पकड़ लिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है।
द गार्जियन के अनुसार 31 वर्षीय न्युगेन न्गॉस मांह (Nguyen Ngos Manah) रविवार शाम 5 बजे एक डिलीवरी करने के लिए अपनी कार में बैठे हुए थे। उसने देखा कि एक बच्ची 12वीं मंजिल पर लटकी हुई है। वह और एक महिला जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। पहले तो न्युगेन को लगा कि बच्ची बदमाशी कर रही है। फिर उन्होंने देखा कि मासूम नीचे गिर रही है। इसके बाद वह तुरंत कार से बाहर निकले और दौड़ पड़े।
न्गॉस तुरंत पास की बिल्डिंग के पास चले गए, ताकि बच्ची को बचा सके। मासूम को बचाने के लिए उन्होंने एक-दो मीटर ऊंची टाइल लगाई। फिर वहां जनरेटर वाली जगह पर छत पर चढ़ गए। वह इतनी जोर से कूदे कि छत पर दरार भी आ गई। हालांकि बच्ची को पकड़ने में सफल रहे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की बालकनी में लटकी हुई है। स्थानीय मीडिया दावा कर रही है कि 164 फीट की ऊंचाई से गिरी लड़की को डिलीवरी बॉय ने सुरक्षित बचा लिया।
मान्हा ने कहा कि वह लड़खड़ा गए थे, लेकिन लड़की को कैच करने के लिए खुद को आगे करना पड़ा। हालांकि मासूम का कूल्हा खिसक गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। न्युगेन ने आगे बताया कि लटकी हुई बच्ची देखकर मुझे मेरी बेटी का ख्याल आया और मैं उसे तुरंत बचाने की कोशिश में लग गया।