Alirajpur Panchayat Chunav 2022 Voting: आलीराजपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिले में पहले चरण में कट्ठीवाड़ा जनपद क्षेत्र में पहले 2 घंटे में 11.10 फीसद मतदान हुआ वहीं चंद्रशेखर आजाद नगर जनपद क्षेत्र में पहले 2 घंटे में 11.05 प्रतिशत वोटिंग हुई। लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए निर्धारित केंद्रों पर उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। वोटर गांव की सरकार चुनने के लिए दोपहर तीन बजे तक मतदान कर सकेंगे। कुछ केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतें आने की बात भी सामने आई है।
आजादनगर जनपद क्षेत्र में 42282 पुरुष एवं 42625 महिला मतदाता हैं। यहां कुल 84907 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। जनपद क्षेत्र में 140 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां जिला पंचायत सदस्य के दो, जनपद पंचायत सदस्य के 12, सरपंच के 34 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। उधर, कट्ठीवाड़ा जनपद क्षेत्र में 40225 पुरुष एवं 42395 महिला मतदाता हैं। यहां कुल 82620 मतदाता अपने मतदाधिकार का उपयोग कर सकेंगे। क्षेत्र में 154 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Alirajpur Panchayat Chunav 2022 Voting: आजादनगर-कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में मतदान जारी, केंद्रों पर पहुंचने लगे मतदाता https://t.co/RgxumJrdTL#Alirajpur #MadhyaPradesh #MPNews pic.twitter.com/9SFc6jxAVc
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 25, 2022
यहां जिला पंचायत सदस्य के दो, जनपद पंचायत सदस्य के 14, सरपंच के 49 एवं पंच के 144 पद के लिए निर्वाचन जारी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदान समाप्ति के पश्चात मतों की गिनती मतदान केंद्र पर ही सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी। हालांकि परिणाम की घोषणा मतदान केंद्र पर नहीं की जाएगी। घोषणा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार निर्धारित तिथि को ब्लाक स्तर पर की जाएगी।

जिला मुख्यालय पर पहुंच रही हर केंद्र की जानकारी
प्रत्येक मतदान केंद्र जिला मुख्यालय से जोड़ा गया है। हर केंद्र की पल-पल की जानकारी और सूचनाएं जिला स्तर पर बनाए गए नियंत्रण कक्ष में पहुंचेंगी। निर्धारित समय पर वोटिंग प्रारंभ होने के बाद प्रति दो घंटे के मतदान की स्थिति की जानकारी ली जाएगी।
जानिए किस पद के लिए किस रंग का मतपत्र
पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत इस बार पंच के सफेद व सरपंच के चुनाव नीले रंग के मतपत्र से हो रहे हैं। जनपद सदस्य के लिए पीला व जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र है। बता दें कि जिले में पहले चरण में 25 जून को आजादनगर व कट्ठीवाड़ा जनपद क्षेत्र, दूसरे में एक जुलाई को आलीराजपुर व जोबट जनपद क्षेत्र में मतदान होगा। तृतीय चरण में आठ जुलाई को सोंडवा व उदयगढ़ जनपद क्षेत्र में निर्वाचन होगा।
Posted By:
- Font Size
- Close
- # Alirajpur Panchayat Chunav 2022 Voting
- # MP Panchayat Election
- # MP Gram Panchayat Chunav 2022
- # Madhya Pradesh Panchyat Election
- # Madhya Pradesh Panchyat Chunav
- # MP Panchyat Election Latest Update
- # MP Panchyat Chunav Latest Update
- # MP Sarpanch Chunav
- # MP Panch Chunav
- # आलीराजपुर पंचायत चुनाव मतदान
- # एमपी पंचायत चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव
- # एमपी ग्राम पंचायत चुनाव
- # मध्य प्रदेश में सरपंच चुनाव
- # मध्य प्रदेश में पंच चुनाव