आलीराजपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की यहां विवाह समारोह में नाचने के दौरान मौत हो गई। शादी में बुजुर्ग अन्य लोगों के साथ पारंपरिक आदिवासी नृत्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक गश खाकर गिर गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में पारंपरिक नृत्य करते-करते एक बुजुर्ग की हो गई मौत#Alirajpur #MadhyaPradesh #MPNews pic.twitter.com/39mdeY6nJu
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 21, 2022
जानकारी अनुसार मृतक का नाम ओझड़ निवासी भुरसिंह डावर है। वे उमराली के समीप ग्राम ओझड़ के पराड़किया फलिया में शुक्रवार को एक शादी में गए थे। यहां नाचते के दौरान अचानक चक्कर खाकर गिए गए। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें होश में लाने का प्रयास किया, हालांकि बुजुर्ग नहीं उठे। इस पर सोंडवा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। शनिवार को ग्राम ओझड़ में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Posted By: Hemraj Yadav
- Font Size
- Close