Madhya Pradesh News: जोबट (नईदुनिया प्रतिनिधि)। आदिवासी बहुल जिले में लोक परिवहन के साधनों के अभाव में लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश हैं। ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया है। एक आटो में करीब 35 लोग यहां सफर करते नजर आए हैं। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। मामला सामने आने पर एसपी मनोज कुमार सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Madhya Pradesh News: वीडियो देखिये, एक आटो में 35 सवारी, पुलिस ने जब्त किया वाहन#mpnews #jobatnews #jobatpolice #Alirajpurnews #Naidunia https://t.co/PwzSZyP2DH pic.twitter.com/hUH4WGfp6E
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
उक्त वीडियो पांच दिसंबर का बताया जा रहा है। जोबट से बोरी मार्ग पर उक्त आटो जा रहा था। कोई अन्य वाहन न मिलने पर बिलखेड़ी, देगांव, बलेड़ी, बिलासा आदि के करीब 35 ग्रामीण इस आटो में सवार हो गए। हाल ही में एसपी मनोज कुमार सिंह के संज्ञान में उक्त मामला आया था। इस पर उन्होंने जोबट थाना प्रभारी विजय देवड़ा को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद आटो को जब्त कर चालक के खिलाफ लोगों की जान जोखिम में डालने का मामला दर्ज किया गया है।
मामले में एसपी सिंह ने बताया कि जिले में लोक परिवहन के साधनों का अभाव है। इस कारण लोग इस तरह जान जोखिम में डाल सफर करते नजर आते हैं। इसे लेकर निरंतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी अपेक्षा है कि वे इस तरह से सफर न करें। बता दें कि लोक परिवहन के साधन मुहैया कराने के लिए आदिवासी बहुल जिलों में शासन द्वारा योजना पर भी काम किया जा रहा है। इसमें विशेषकर ग्रामीण मार्गों पर सुरक्षित यातयात के साधन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- Font Size
- Close