Ashoknagar News: अशोकनगर(नवदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के तायड़े कालोनी में गुरुवार को एक वूशु खिलाड़ी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय खिलाडी ने आत्महत्या की उस समय वह घर पर अकेली थी।
18 वर्षीय शिल्पी नामदेव बीकॉम की छात्रा थी। पिता की ईसागढ़ रोड पर दुकान है वह सुबह दुकान पर चले गए थे जबकि मां शिक्षिका हैं जो एक गांव में पदस्थ हैं। गुरुवार को वह भी स्कूल गई हुई थीं। शाम को जब माता-पिता घर पर पहुंचे तब उन्होंने मकान की दूसरी मंजिल पर बेटी को फांसी पर लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
शुक्रवार की सुबह पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वूशु कोच ब्रजेश धुरेंटे ने बताया कि शिल्पी नामदेव की खेलों में रुचि थी। शिल्पी की बड़ी बहन सुरभि नामदेव भी वुशू खिलाड़ी रही है। शिल्पी ने राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में वूशु प्रतियोगिता में भाग लिया और आठ पदक जीते थे।
शिल्पी का भारतीय खेल अकादमी में भी सिलेक्शन हो गया था। फिलहाल पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित के कारण उसने खेलों से थोड़ी दूरी बना ली थी।
इनका कहना है
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close