बालाघाट, बैहर, मलाजखंड, नईदुनिया प्रतिनिधि। नगर परिषद बैहर और नगर पालिका परिषद मलाजखंड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। सोमवार को हुए चुनाव में नगर परिषद बैहर में भाजपा से यशवंती गुड्डा मरकाम ने आठ वोट प्राप्त कर अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया है, जिसमें सावित्री नीरु मेरावी को एक वोट मिला है। जबकि कांग्रेस की अनीता वरकडे को 4 वोट मिले है।इधर नगर पालिका परिषद मलाजखंड में कांग्रेस के योगेंद्र उइके 12 और भाजपा से मानसिंह मेरावी 12 दोनों को बराबर मत मिले है।जिसके चलते लाटरी सिस्टम के माध्यम से चुनाव कराया गया।जिसमें भाजपा से मानसिंह मेरावी ने जीत हासिल की।
उपाध्यक्ष के लिए इन्होंने भरा फार्म
नगर परिषद बैहर में उपाध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने आवेदन फार्म भरे, जिसमें सुनील धारवे निर्दलीय, सुरपति यादव भाजपा, अजीज खान कांग्रेस, राजा चौधरी भाजपा शामिल हैं। नगर पालिका परिषद मलाजखंड में उपाध्यक्ष पद के लिए त्रिवेणी गोस्वामी भाजपा और कांग्रेस से अशोक टांडिया शामिल हैं।
पार्षदों का पिछले माह हुआ था चुनाव
नगर परिषद बैहर व नगर पालिका परिषद मलाजखंड निर्वाचन में पिछले माह ही चुनाव कराए गए थे।जिसका 30 सितंबर को आया था।नगर परिषद बैहर में 15 वार्डों में भाजपा के सात पार्षद चुनाव जीतकर आए थे और कांग्रेस के चार व चार निर्दलीय पार्षद चुने गए। इधर नगर पालिका परिषद मलाजखंड में 24 वार्ड है।यहां भाजपा 13 वार्डों में पार्षद जीतकर आए है। कांग्रेस आठ व तीन निर्दलीय पार्षद आए थे।
Posted By: Mukesh Vishwakarma
- Font Size
- Close