वारासिवनी। नईदुनिया न्यूज।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारत विकास परिषद शाखा वारासिवनी द्वारा बालिकाओं के हिमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 62 बालिकाओं के हिमोग्लोबिन की जांच की गई। उनमें 16 बालिकाओं में एनीमिया पाया गया। उनके हिमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए दवा, गुड़ और चने का वितरण किया गया। महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. जयश्री अरोरा द्वारा एनीमिया जल्द से जल्द ठीक हो उनका खान पान दिनचर्या कैसी हो विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में सविता सोनी, अनुजा श्रीवास्तव, ऋतु अग्रवाल, माहेश्वरी बिसेन, शीतल अरोरा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद पूरे राष्ट्र में संपर्क, सहयोग, सेवा, समर्पण एवं संस्कार के मूल सिद्धांतों पर कार्यरत अनूठा संगठन है। जिसकी भारत वर्ष के अलावा विश्व के अनेक देशों में शाखाएं है। भारत विकास परिषद स्वास्थ्य व पीड़ित मानवता की सेवा करने विश्व प्रसिद्ध है। इस संगठन का निर्माण 1961 में भारत चीन युद्ध के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अनुवांशिक संगठन के रूप में किया गया था। उस काल में घायल सैनिकों के लिए परिषद द्वारा सेवा कार्य करने का संकल्प लेकर उत्कृष्ट कार्य किए गए। भारत विकास परिषद को राष्ट्रपति द्वारा स्वास्थ्य सेवा एवं समग्र ग्राम विकास के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्रदान किए जा चुके है। कार्यक्रम में प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नीरज अरोरा, श्रीकांत अग्रवाल, मुकेश मॉडल, अनिल रूसिया, डॉ. विकास नगपुरे, डॉ. जितेंद्र सहारे, प्रदीप श्रीवास्तव, कैलाश कसार, राकेश सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थ्ति रहे। जिसकी भारत वर्ष के अलावा विश्व के अनेक देशों में शाखाएं है। भारत विकास परिषद स्वास्थ्य व पीड़ित मानवता की सेवा करने विश्व प्रसिद्ध है। इस संगठन का निर्माण 1961 में भारत चीन युद्ध के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अनुवांशिक संगठन के रूप में किया गया था।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे