बालाघाट, नईदुनिया प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में सोमवार रात से लगातार वर्षा हो रही है। वर्षा होने से खेतों लगी हल्की धान की फसल यानी कम समय अवधि में तैयार होने वाली फसल को नुकसान होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बताया गया है कि किसान दीपावली त्योहार को देखते हुए कम समय अवधि में तैयार होने वाली फसल लगाते हैं। ताकि धान की कटाई कर उसकी मिसाई करके बेचकर त्योहार मना सके। लेकिन अब किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
लगातार हो रही वर्षा ने किसानों की बढ़ाई चिंता, हल्की धान की फसल को ज्यादा नुकसान #balaghat #MP pic.twitter.com/xLvT9lYJPk
— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 11, 2022
वर्षा होने से धान गिर जाएगा जमीन पर
किसान संजय सोनवाने, उमेश उरकुड़े, विनोद राहंगडाले ने बताया कि सोमवार की रात से लगातार वर्षा हो रही है। उनके खेत में हर साल दीपावली के पहले हल्की धान पक कर तैयार हो गई है। धान की कटाई एक दो दिन के भीतर चालू करनी थी, लेकिन लगातार वर्षा होने से धान की फसल खराब होने के आसार नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि लगातार वर्षा होने की वजह से धान जमीन पर गिर जाएगा और खराब हो जाने से बहुत कम दाम में बिकेगा। इससे लगाने से लेकर कटाई करने में लगने वाली मजदूरी निकाल कर एक तरह से नुकसान ही होना है।
इन जगह हो रही वर्षा
जिले के वारासिवनी, खैरलांजी, कटंगी, तिरोड़ी, गोरेघाट, महकेपार, लालबर्रा, कंजई, लामता, चरेगांव, चांगोटोला, परसवाड़ा, बैहर, उकवा, बैहर, बिरसा, गढ़ी, लांजी, किरनापुर, रजेगांव सहित अन्य जगह सोमवार की रात से लेकर मंगलवार साढ़े 10 बजे तक लगातार वर्षा हो रही है।
Posted By: Mukesh Vishwakarma
- Font Size
- Close