बालाघाट, नईदुनिया प्रतिनिधि। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाली दमाहे की हत्या के बाद ग्राम कोसमी में हुए बलवे में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने 12 आरोपितों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। जिन्हें नवेगांव ग्रामीण थाना में ले जाकर कागजी कार्रवाई करने के बाद उन्हें ग्राम कोसमी में पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाया गया। यहां पर उन्हें पैदल ही कोसमी चौक तक लाया गया है। जिसके बाद पुलिस वाहन में बैठाकर न्यायालय ले जाया गया है।
वीडियों व साक्ष्यों के आधार पर की जा रही कार्रवाईः
बलवा के आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने के दौरान ग्रामीण निरीक्षक प्रकाश वास्कले ने बताया कि पुलिस पर बलवा करने में करीब डेढ़ सौ से दौ सौ आरोपित शामिल थे और इस बलवा में आठ से दस पुलिस कर्मी घायल हुए थे। जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के वीडियों व साक्ष्यों के आधार पर इन बलवाईयों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह कुल 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
ये पूरा मामलाः
बता दें कि पिछले वर्ष महाशिवरात्रि त्योहार के दौरान शिव बारात में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बब्बर सेना प्रमुख डाली दमाहे का विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की उनके उपर चाकू से हमला किया गया था। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे और गोंदिया में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शव को बालाघाट लाने पर ग्राम कोसमी में एकत्रत भीड़ बेकाबू हो गई और पत्थर की गई थी जिसमें तात्कालिक नगर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने बलवाईयों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था।
Posted By:
- Font Size
- Close