बालाघाट,वारासिवनी।नईदुनिया प्रतिनिधि। रामपायली थाना के ग्राम पिपरिया में सोमवार को दोपहर 12 बजे सूने मकान में एक चोर दिन दहाड़े चाेरी करने घुस गया। चोर पर आसपास के लोगों की नजर पड़ते ही घेराबंदी कर आरोपित को हिरासत में लेकर दो घंटे तक मकान के खंभे में बांधकर रखा गया। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इधर जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपित को हिरासत में लेकर विवेचना शुरू कर दी है।घटना के बाद से इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।
बालाघाट में सूने मकान में चोरी करने घुसा चोर ग्रामीणों ने बांधा pic.twitter.com/gEOy3u4iNw
— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 10, 2022
जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरिया निवासी कलिराम माहुले का पूरिवार खेत में काम करने गया हुआ था।घर में कोई नहीं था।तभी ग्राम कुमनगांव परसवाड़ा निवासी गणेश कटरे चोरी करने घर में घुस गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने जेवरात की चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया और फिर चोर को पकड़ने के बाद उसे रस्सी की सहायता से मकान के खंभे से बांध दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने करीब दो घंटे उसकी खैर लेते रहे। दो बजे रामपायली पुलिस के मौके पर आते ही सौंप दिया गया। बताया जाता है कि आरोपित आदतन चोर है,जो कई बार चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
इनका कहना
ग्राम पिपरिया में एक व्यक्ति के घर में चाेर चोरी करने की नियत से घुस गया था।ग्रामीणों ने जागरूकता का परिचय देते हुए चोर को घेराबंदी कर पकड़ लिया।उसके बाद इसकी जानकारी थाना में दी।चोरी की जानकारी मिलने पर खुद मौके पर अपने बल के साथ गए।तब तक ग्रामीणों द्वारा चोर को बांधकर रखा गया था।संदिग्ध चोर को पकड़ कर थाना में लाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपित परसवाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके संबंध में और जानकारी ली जा रही है। इससे अन्य चोरियों का खुलासा हो सकेगा।-सुनील बनौरिया, थाना प्रभारी, पुलिस थाना रामपायली।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close