बड़वानी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले में नवंबर में प्रतिदिन औसत आठ कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए हैं। वहीं अक्टूबर में यह आंकड़ा प्रतिदिन औसत 10 रहा था, जबकि सितंबर में सर्वाधिक प्रतिदिन औसत 20 मरीज पाए गए थे। हालांकि इस माह जिले से भेजे जाने वाले सैंपलों में करीब दो हजार की कमी आई है। फिर भी बीते डेढ़ माह से उपचार के दौरान एक भी मौत नहीं होना राहत भरा रहा।
मार्च से जारी कोरोना संक्रमण का प्रकोप सितंबर से कम होने लगा है। जिले में जुलाई से सितंबर की तिमाही में सर्वाधिक संक्रमित पाए गए। अक्टूबर से इसमें 50 फीसदी तक गिरावट आई है। अक्टूबर के मुकाबले इस माह में और सुधार आया है। फिर भी 17 नवंबर से जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। प्रतिदिन औसत 10 से 12 मरीज मिल रहे हैं। जिले में रविवार की देर शाम को 11 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इनको मिलाकर अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 2365 हो गई है। इसमें से 2250 लोग उपचार पाकर स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं शेष 94 लोगों का उपचार बड़वानी, सेंधवा और इंदौर के अस्पताल में उपचार जारी है।
यहां मिले नए संक्रमित
सीएमएचओ के अनुसार रविवार देर शाम जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें अंजड़ की 27 वर्षीय महिला, भामटा की 32 वर्षीय महिला, पानसेमल का 62 वर्षीय पुरुष, बड़वानी की 80 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, 69 वर्षीय पुरुष, मलतारा का 22 वर्षीय पुरुष, राजपुर का 62 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इस दौरान 323 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं सोमवार को आइसोलेशन वार्ड से नौ लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
मार्च से अक्टूबर तक कोरोना का आंकड़ा
माह कुल सैंपल निगेटिव पॉजिटिव स्वस्थ हुए मौत
मार्च 31 21 03 00 00
अप्रैल 463 422 25 17 00
मई 1163 1080 26 10 01
जून 2332 2251 68 58 04
जुलाई 7155 5363 545 257 04
अगस्त 6810 6807 479 669 07
सितंबर 7967 7499 670 558 05
अक्टूबर 10590 9755 309 475 01
नवंबर 8992 8034 247 227 0
कोरोना बुलेटिन 30 नवंबर 2020
अब तक भेजे सैंपल 45499
निगेटिव 41088
अप्राप्त रिपोर्ट 1913
पॉजिटिव 2365
स्वस्थ हुए 2250
सक्रिय मरीज 94
अब तक मौत 21
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे