Barwani Panchayat Election 2022 Voting: बड़वानी, नईदुनिया प्रतिनिधि। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में शनिवार को विकासखंड सेंधवा, पानसेमल के 557 मतदान केंद्राें पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर में गर्मी के कारण मतदान केंद्रों पर भीड़ कम रही, लेकिन मंद गति से मतदान जारी है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार दोपहर 1 बजे तक पानसेमल में 52.8 फीसद और सेंधवा में 43.6 फीसद मतदान हुआ।
MP: बड़वानी में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शनिवार को विकासखंड सेंधवा, पानसेमल के 557 मतदान केंद्राें पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। pic.twitter.com/2Q1BRXECRO
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 25, 2022
अफसरों ने मतदान केंद्रों का दौरा किया। मतदाताओं ने बैलेट बाक्स में मतपत्र डाले। गौरतलब है कि प्रथम चरण के इस मतदान में कुल 331599 मतदाता 5 जिला पंचायत सदस्य, 39 जनपद पंचायत सदस्य, 153 सरपंच तथा 2604 पंच के निर्वाचन के लिए मतदान कर सकेंगे।
इन मतदाताओं में 167342 महिला मतदाता, 164248 पुरूष मतदाता व 9 अन्य मतदाता है। यहां पर 90 संवदेनशील, 18 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।
खबर अपडेट हाेगी।
Posted By: vikash.pandey
- Font Size
- Close
- # Barwani Panchayat Election 2022 Voting
- # Barwani Panchayat Chunav 2022 Voting
- # MP Panchayat Election
- # MP Gram Panchayat Chunav 2022
- # Madhya Pradesh Panchyat Election
- # Madhya Pradesh Panchyat Chunav
- # MP Panchyat Election Latest Update
- # MP Panchyat Chunav Latest Update
- # MP Sarpanch Chunav
- # MP Panch Chunav
- # बड़वानी पंचायत चुनाव मतदान
- # एमपी पंचायत चुनाव 2022
- # मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव
- # एमपी ग्राम पंचायत चुनाव
- # मध्य प्रदेश में सरपंच चुनाव
- # मध्य प्रदेश में पंच चुनाव