ठीकरी। नगर में शनिवार को एक पागल श्वान ने करीब 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया। पागल हुए श्वान ने सुबह से नगर के गली मोहल्लों में घूम-घूम कर कई जानवरों को भी घायल किया। इसकी सूचना नगर में फैलते ही सनसनी फैल गई। नगर परिषद सीएमओ को नगरवासियों ने सूचना दी। जिसके बाद नगर में मुनादी कर लोगों को सचेत रहने की बात कही। वहीं नगर परिषद के कर्मचारी दिनभर श्वान की
खोजबीन करते रहे, किंतु कहीं नगर नहीं आया। सभी घायल हुए लोगों को ठीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
बड़वानी। कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा के निर्देशन में जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन बड़वानी में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पंकज अंचल, वेलसिंह मोरी एवं कीर्ति रावत द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर बड़वानी शहर के विभिन्ना क्षेत्रों में स्थित फर्मों से खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज अंचल ने बताया कि सोयाबीन तेल व तिल, सरसों, नारियल तेज, वनस्पति के नमूने जांच के लिए गए। इसके अलावा सोन पपड़ी तथा रसगुल्ला, फलारी, बेसन लड्डू व भाकरबड़ी के नमूने लिए गए। दल द्वारा फर्मो का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने व सभी खाद्य पदार्थों को ढंककर रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। रिपोर्ट प्राप्ति पश्चात अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व समाज ने निकाली रैली
राजपुर। सर्व आदिवासी समाज ब्लाक राजपुर के आह्वान पर राजपुर नगर में शुक्रवार को आदिवासियों के मानवीयाधिकारों के संरक्षण व उनके जल जंगल जमीन के अधिकारों कों सुरक्षित रखने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई।रैली की शुरुआत जुलवानिया रोड दशहरा मैदान से हुई। नगर के सभी प्रमुख मार्गों श्रीराम चौराहा, त्रिवेणी चौक, बड़वानी रोड से होते हुए मंडी प्रांगण पहुंची रैली आमसभा में बदल गई।यहां पर वरिष्ठ समाजसेवी मांगीलाल इकवाले, जयस प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगावे, विधायक बाला बच्चन आदि का स्वागत सचिन पटेल, अखिलेश पटेल सुखलाल गोरे ने किया। आदिवासी संस्कृतिक गीतों पर नगर की बालिकाओं द्वार नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
दावल बैडी के नवनिर्मित दशा माता मंदिर पर हुआ भंडारा
सेंधवा। सेंधवा क्षेत्र के दावलबैड़ी स्थित नवनिर्मित दशा माता मंदिर में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भक्तों ने प्रसादी पाई। दरअसल भक्तों द्वारा माता की स्थापना कर नौ दिन तक पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर में नवमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन कर प्रसादी का वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर माता के आशीर्वाद लिया।
स्तनपान और पोषण आहार की दी जानकारी
बड़वानी। शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्राचार्य डा. पुरुषोत्तम गौतम, गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डा वंदना भारती के मार्गदर्शन में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की 50 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं द्वारा स्तनपान संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए गए। गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डा. वंदना भारती द्वारा छात्राओं को गर्भवती व प्रसूता महिलाओं में पोषण आहार के साथ स्तनपान का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि जन्म के तुरंत बाद बच्चे को शहद, प्याज का रस, गुड़ का पानी दिया जाना आदि भ्रांतियों को दूर कर जागरूक किया जाना जरूरी है। साथ ही स्तनपान संबंधी लाभ, माता के दूध का संगठन आदि के बारे में छात्राओं को जानकारी की गई। इस दौरान डा सुनिता भायल, डा प्रियंका देवड़ा, प्रो दिपाली पाटीदार, प्रो. दीपाली निगम, प्रो सोनाली जोशी, प्रो. अल्का तोमर, किरण बड़ौले, सैय्यद नगमा अली उपस्थित रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close