बैतूल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी के मंडलों में लगने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में संभागीय टोली के सदस्य संतोष पारिख (होशंगाबाद) देवीसिंह सांखला (हरदा) की उपस्थिति में संपन्ना हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने की। बैठक में सांसद दुर्गादास उइके, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, संभागीय टोली के सदस्य अरूण श्रीवास्तव विषेष रूप से मौजूद थे। प्रशिक्षण वर्ग की संरचना बताते हुए संतोष पारिख ने कहा कि पार्टी में प्रशिक्षण सतत चलने वाली प्रक्रिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह प्रशिक्षण वर्ग देश के हर प्रदेश में हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में उपचुनावों के कारण विलंब से शुरू हो रहे हैं। पारिख ने कहा कि मंडल प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होंगे तथा इसमें शासन की कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा मे प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से अच्छे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना कार्य पद्धति है। देवीसिंह सांखला ने कहा कि भाजपा दो तीन वर्ष में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है। परंतु इस बार वर्ग कोरोना के वजह से अलग तरह से हो रहे हैं। कार्यकर्ता का रात्रि विश्राम वर्ग स्थल पर नही होगा। सांखला ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को विचारधारा, इतिहास आदि के बारे में प्रशिक्षित करती है। सांसद उइके ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता का वैचारिक पक्ष सशक्त होता है। जीवन में हर पल सीखते रहना चाहिए। सीखने की कोई आयु नही होती है। प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति अन्य दलों से भिन्ना हैं। इसमें प्रशिक्षण वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यकर्ताओं को विचारधारा से मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने प्रशिक्षण वर्ग की भूमिका से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। शुक्ला ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग के लिए जिले की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग जिले के सभी मंडलों में 15 दिसंबर तक किए जाएंगे। बैठक के समापन पर 26/11 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रमुख कमलेश सिंह ने एवं आभार जिला व्यवस्था प्रमुख कांति यादव ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख, मंडल व्यवस्था प्रमुख उपस्थित रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे