र्
फोटो 11ए। पुलिस की गिरफ्त में राजस्थान का डकैत। 11 बी। डकैत के कब्जे से बरामद बंदूक।
मुरैना। शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश का वांटेड व राजस्थान पुलिस का मोस्ट वांटेड 15 हजार के डकैत को गिरफ्तार किया है। खासबात यह रही कि गिरफ्तारी से पहले बदमाश से कोतवाली पुलिस टीम की काफी संघर्ष भी हुआ और पुलिसकर्मियों से गुत्थम गुत्था भी हुई। जिसमें पुलिसकर्मी हल्के चोटिल भी हुए। लेकिन पुलिस कर्मियों ने आरोपित को बदोच लिया और उसके पास से कंट्रीमेड 315 बोर की रायफल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक आरोपित ने धौलपुर के जरारा गांव में पिछले दिनों फायरिंग की थी। इसके बाद वह शरण लेने के लिए जिले में आया था। लेकिन पुलिस का मुखबिर तंत्र मजबूत होने से उसे दबोच लिया गया।
एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित अतराज का पुरा कंचनपुर बाड़ी धौलपुर निवासी गब्बर गुर्जर लुक्का गिरोह का सदस्य था। लुक्का गिरोह का हथियारों को शो करने व धमकी देने का वीडियो भी पहले वायरल हुआ था। लेकिन लुक्का को राजस्थान पुलिस ने दबोच लिया था। इसके बाद से उसके गिरोह के सदस्यों की तलाश थी। गब्बर पर राजस्थान में 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुरैना में दो मामले दर्ज हैं और उत्तरप्रदेश में पांच मामले दर्ज है। आरोपित पर मारपीट, लूट, डकैती हत्या, हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध है। अभी हाल ही में गब्बर ने अपने परिजन की हत्या की थी। राजस्थान पुलिस की ओर से आरोपित पर 10 हजार का व जिला पुलिस की ओर से 5 हजार का इनाम घोषित था।
इस तरह पकड़ा गया डकैतः एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक गब्बर सिंह मुरैना में किसी अपने के यहां शरण लेने आया था। जब वह बायपास रोड पर वेयरहाउस की दीवार के पास बंदूक के साथ खड़ा था। इस बात की सूचना शहर कोतवाल अजय चानना को मिली तो वे अपनी टीम में जयकप्राकश शर्मा, प्रेमनारायण, कुलदीप, रविंद्र सिंह, मंगल ंिसह, योगेन्द्र सिंह, प्रशांत शर्मा, अशोक, शिव सिंह, सुनील यादव को लेकर मौक्े पर पहुंचे। जैसे ही आरोपित को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया। वैसे ही आरोपित ने पुलिस पर बंदूक तान दी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने आरोपित को दबोचा। लेकिन इस दौरान आरोपित व पुलिसकर्मियों के बीच में शारीरिक संघर्ष भी हो गया। जिसमें एक दो आरक्षक मामूली तौर पर चोटिल भी हो गए। टीम ने आरोपित को दबोच लिया और उसके कब्जे से बंदूक को भी बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे