भिंड(नईदुनिया प्रतिनिधि)। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं विस्तार योजना में बेहतर कार्य किया। जिसका परिणाम हमें निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा। सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्य और लाभकारी योजनाओं को लेकर अभी से पार्टी के पक्ष में महौल तैयार करने का कार्य शुरू कर दें। यह बात पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी समीक्षा गुप्ता ने कही। वह शहर के इटावा रोड मधुवन होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही थीं।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा एक आदर्श संगठन है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत और लगन से कार्य करता है। संगठन के सदस्य पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं चंबल संभाग प्रभारी बहादुर सिंह ने कहा कि जिला एवं मंडल स्तर पर टीम बनाकर पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं को काम में लगा कर जीत सुनिश्चित करना ही पार्टी का लक्ष्य है, जिला प्रभारी संगठन जयप्रकाश राजोरिया ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य करेंगे। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार घोषित करेगी। उसके लिए सभी को अथक परिश्रम करके विजय श्री प्रदान करवाना ही संगठन की मजबूती का अनुपम उदाहरण होगा। भाजपा प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया ने कहा कि सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता काफी खुश है। हमें मिलकर भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल तैयार करते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर जीत सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिंह चतुर्वेदी, कैबिनेट मंत्री दर्जा पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, चंबल संभाग प्रभारी बहादुर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया सहित अन्य मौजूद रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close