Bhind News: भिंड (नप्र)। मिहोना में आयोजित शादी समारोह में वरमाला के दौरान चार लोगों ने कट्टों से हर्ष फायरिंग की। दुल्हन के भाई के बाएं गाल में गोली धंस गई। शादी समारोह में भगदड़ मच गई। घायल को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना रविवार रात 9.30 बजे की है। युवक की हालत गभीर है।
बिस्वारी पंचायत के पूर्व सरपंच रामप्रकाश पुत्र गोकुलप्रसाद दौहरे निवासी देवजूकापुरा के बेटे सुरेंद्र दौहरे की बेटी शिवानी की बरात गौरा गांव से आई थी। शादी समारोह मिहोना कस्बे के जयभोले गार्डन में आयोजित था। रविवार रात शादी में डांस चल रहा था।
इसी दौरान शादी में शामिल होने केडी सिंह पुत्र संजय उर्फ लल्लू दौहरे, विमलेश पुत्र कामता प्रसाद, शीलू पुत्र ओमप्रकाश और शालू पुत्र मनोज दौहरे निवासी मछंड आए थे। रात करीब 9.30 बजे डीजे पर डांस चल रहा है। इसी दौरान चारों लोग कट्टे से एक-एक कर फायरिंग करने लगे।
इसी दौरान एक बोली दुल्हन के 25 वर्षीय भाई धर्मेंद्र उर्फ लालू पुत्र रमेशचंद्र दौहरे के बाएं गाल में जाकर धंस गई। पुलिस के पहुंचने से पहले वारदात के बाद शादी समारोह से तीन लोग भाग गए। जबकि पुलिस ने एक आरोपित केडीसिंह को पकड़ लिया। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान इस तरह की घटना फिर नहीं हो इसके लिए वह जिम्मेदारी तय कर रहे हैं। जिलेभर के थाना प्रभारियों को मैरिज गार्डन, मैरिज हाल आदि के संचालकों को नोटिस देकर ताकीद करने के लिए कहा है। हर्ष फायर हुए तो वर-वधु पक्ष भी जिम्मेदार होंगे।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- Font Size
- Close