Bhind News: सूरज दिखा रहा अपने तेवर, अधिकतम पारा 1 डिग्री गिरा, न्यूनतम डिग्री बढ़ा
अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
By Paras Pandey
Edited By: Paras Pandey
Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 06:21:11 PM (IST)
Updated Date: Sat, 09 Mar 2024 06:21:11 PM (IST)
29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया भिंड, नईदुनिया प्रतिनिधि। मार्च महीने के दूसरे सप्ताह के दिनों में सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। दिन में जहां मौसम गर्म रहता है, वहीं में हल्का सर्द हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान साफ रहने के कारण तापमान बढ़ेगा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
बाजार में गर्मी का दिखा असर
शनिवार को बाजार में गर्मी का खासा असर दिखा। सदर बाजार, परेड चौराहे, गोल मार्केट पर आमदिनों की अपेक्षा कम रौनक रही। वही युवतियां गर्मी से बचने के लिए खास इंतजाम करती दिखीं।