घर चलो घर-घर चलो अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयोजित
भिंड(नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को घर चलो घर-घर चलो अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठन अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कहा कि यह अभियन 1 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की नाकामियों को बताएंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी ब्लॉक अध्यक्षों को एक प्रोफार्मा देते हुए कहा कि इस प्रोफार्मा फार्म में हर पोलिंग बूथ पर जाकर घर-घर चलो अभियान के तहत हर घर तक पहुंचना है, जिसमें गांव वार किस समाज की कितनी संख्या है। उस गांव में वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों की जानकारी, कांग्रेश के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों की जानकारी, गांव में प्रबुद्ध वरिष्ठ लोगों की जानकारी मय मोबाइल नंबर के एकत्रित करनी है। इसके साथ ही उसी गांव से संबंधित कोई चार बड़ी समस्याओं को भी उस में लिखना है, वहीं पूर्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र जीतने का कारण वह हारने की वजह का भी उल्लेख करना है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष सुभाष राठौर, समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजवीर खन्नाा, वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह कल्लू, ब्लॉक अध्यक्ष रामअवतार चौधरी, अरविंद बघेल, राजा भदौरिया, चतुर सिंह नरवरिया, सुरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र नरवरिया, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, ममता मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अभियान के माध्यम से समाजवार परिवारों को जोड़ेगी कांग्रेस
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि मप्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमल नाथ द्वारा चलाए जा रहे घर चलो घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत अब हर वर्ग समाज को जोड़ने का काम शुरू किया। इस अभियान के तहत जुड़ने वाले हर समाज परिवार की जानकारी पूर्व सीएम के पास रहेगी, जिसमें हर मंडलम सेक्टर बूथ तक परिवार समाज की जानकारी रहेगी।
कार्यकर्ता इसका विशेष ख्याल रखें:
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि घर चलो घर-घर चलो अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर अवश्य जाएं, कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकरी कार्यक्रम में गांधी टोपी का उपयोग करें, अभियान में नए कांग्रेस सदस्य भी बनाएं एवं कांग्रेस सदस्यों के घर स्टीकर चिपकाएं, मंडलम सेक्टर की स्थिति मजबूत करने के लिए, मतदाता सूची वितरण करें, कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुचाएं सहित अन्य माध्यम से लोगों को जागरूक करें।
मेहगांव में कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित
मप्र कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर घर चलो घर-घर अभियान के तहत विरगवां, डगर में जन चौपाल लगाकर प्रदेश में 15 माह की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच में रखीं। इस अवसर पर कांग्रेस के सचिव मनीष शिवहरे, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, अनुसूचित जाति कांग्रेस के ब्लॉक के अध्यक्ष नाथूराम नागर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामअवतार शर्मा, गोविंद प्रजापति, धर्मेंद्र श्रीवास, सरदार सिंह जाटव, भूरे, अभिषेक, शिवम, भोलाराम शर्मा, दिलीप नरवरिया, राधेश्याम शाक्य सहित अन्य मौजूद रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network