भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को 13 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें भिंड और सागर के पुलिस अधीक्षकों को हटाया गया है। भिंड में अब मनोज कुमार सिंह की जगह पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं, सागर में अतुल सिंह के स्थान पर तरुण नायक सेनानी सातवीं वाहिनी भोपाल को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह और अतुल सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया है। पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का अध्यक्ष विशेष पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना होंगे। सुशान्त कुमार सक्सेना उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज का अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। News Updating...
Posted By: Prashant Pandey