
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआइएलआरएसए) ने किलोमीटर भत्ते में 25 फीसदी बढ़ोतरी की मांग को लेकर मंगलवार (2 से 4 दिसंबर) तक भोपाल, जबलपुर व कोटा सहित देशभर के लोको पायलट 48 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे।
इस दौरान लोको पायलट बिना कुछ खाए ट्रेनें चलाएंगे। इसमें जहां भोपाल सहित तीनों मंडल के 5500 कर्मचारी भूखे रहकर गाड़ी का संचालन करेंगे।
रेलवे सूत्रों के अनुसार बिना कुछ खाए ट्रेन के संचालन से यात्री की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे है। दरअसल, इससे उनकी एकाग्रता और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी न हुईं, तो आने वाले दिनों आंदोलन तेज होगा। ट्रेनों के पहिए भी थम सकते हैं।
भारत में कानूनन एक दिन में 8 घंटे की ड्यूटी करने का प्रावधान है। लेकिन रेलवे के लोको पायलटों का कहना है कि वे 11 घंटे से 16 घंटे तक लगातार ड्यूटी करते हैं। इस वजह से हादसे भी होते रहते हैं।
लेकिन सरकार की तरफ से उनके लिए समाधान नहीं निकला है। - 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते (डीए 50 फीसदी) के बाद किलोमीटर भत्ते में 25 फीसदी वृद्धि, जो सातवें वेतन आयोग के अनुसार टीए के बराबर किया जाए।