Attack on Guna Police: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। शिकारियों ने गुना के आरोन में शनिवार तड़के जिस तरह गोली मारकर पुलिस जवानों की जान ली है। ठीक उसी तरह 14 दिन पहले भोपाल के जंगल में भी शिकारियों ने हमला कर गोलियां दागी थीं। यह हमला 30 अप्रैल की रात आठ बजे बैरसिया रेंज के जंगल में किया था। गनीमत थी कि इस हमले में चौकीदारों की जान नहीं गई। 14 दिन पहले हुई इस घटना से सबक लेते तो गुना में हुई घटना को रोका जा सकता था। इस घटना से भोपाल सामान्य वन मंडल ने सबक लेते हुए पुराने शिकारियों की खोजबीन शुरू की थी, इनके नाम व अपराधों से जुड़ी एक सूची भी नजीराबाद पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने जिले भर में शिकार कर सजा काट चुके शिकारियों की जमकर खबर ली थी। साथ ही फरार शिकारियों को भी पकड़ने की कोशिश की थीं।
इन्हीं प्रयासों के आधार पर गोली चलाने वाले शिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन इस तरह की कार्रवाई गुना समेत किसी भी जिले में नहीं हुई थी। तब वन विभाग के अधिकारी भोपाल की घटना को संवेदनशील मानकर गुना समेत दूसरे जिलों में भी इस तरह की कार्रवाई करते तो संभवत: घटना नहीं होती, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। नतीजा यह रहा कि शिकारियों में कोई भय नहीं था, जिसके कारण उन्होंने गोलियां चलाईं और जवानों की जान चली गई है। शनिवार शाम तक भोपाल मुख्यालय से वन विभाग ने जिलों में फरार चल रहे शिकारियों को पकड़ने के लिए कोई योजना जारी नहीं की थी।
काले हिरण को गोली मारना शिकारियों का शौक
नवंबर 2017 में भोपाल के गोंडीपुरा जंगल में शिकारियों ने काले हिरणों के झुंड पर गोली चला दी थी, जिसमें से दो की मौत हो गई थी। बाद में वन विभाग को इन हिरणों के धड़ कटे सिर मिले थे, शरीर का अधिकतर हिस्सा शिकारी लेकर फरार हो गए थे। पांच लोगों को इसमें आरोपित बनाया था। इसके अलावा बैतूल के जंगल में शिकारियों ने एक बाघ का शिकार गोली मारकर किया था। ये दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
केवल सात वर्ष की सजा इसलिए जुर्म के बाद भी छूट रहे शिकारी
काला हिरण अनुसूची-एक में आता है। इसमें संकटग्रस्त वन्यप्राणियों को शामिल किया गया है। इनका शिकार करने वालों को अधिकतम सात वर्ष तक की सजा का प्रविधान है। वन्यप्राणी विशेषज्ञ आरके दीक्षित के मुताबिक सजा की यह अवधि बहुत कम है, इसे बढ़ाया जाना चाहिए। नियमों में समय के साथ बदलाव करने की जरूरत महसूस होती है।
Posted By: Prashant Pandey
- #Attack on Guna Police
- #Guna Case
- #Attack on Guna Police
- #Attack on Guna Police
- #Guna Crime News
- #Poachers Killed Policeman in Guna
- #Encounter between Poachers and Police
- #Guna Policeman killed
- #Guna Latest News
- #MP Latest News
- #Bhopal News
- #Madhya Pradesh Latest News
- #MP News
- #Black Stag Hunters
- #Black Stag Poachers
- #Blackbuck poacher in Guna
- #गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या
- #शिकारियों ने की पुलिसकर्मियों की हत्या
- #गुना समाचार
- #मध्य प्रदेश समाचार