भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में एक विवाहिता से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपित ने बच्चे को अस्पताल से दिखाकर लौटते समय महिला को रोका और उसके साथ छेड़खानी कर दी। महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया। शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार नवीन नगर शाहजहांनाबाद इलाके रहने वाली 22 वर्षीय महिला गृहिणी है। उसके बेटे की तबीयत खराब चल रही थी। वह बच्चे को घर के पास अस्पताल में दिखाकर लौट रही थी तभी आरोपित तनवीर अली ने एसबीआई बैंक के सामने उसे रोका और छेड़खानी की। घर पहुंचकर उसने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। इसके बाद महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी।
- Font Size
- Close