संत हिरदाराम नगर, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी के उपनगर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में निवास करने वाले विभिन्न बैंक कर्मचारियों को एकजुट करने का काम कर रहे 'बैंकर्स क्लब' ने अब नए सदस्यों को भी जोड़ने का सिलसिला शुरू किया है। इसके लिए बैंकर्स क्लब द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके साथ ही क्लब ने समस्त बैंक कर्मचारियों को संगठित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में हुई क्लब की बैठक में संस्था के अध्यक्ष गुलाब जेठानी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों को एकजुट होना जरूरी है। इसका उद्देश्य समस्याओं के निराकरण के साथ ही आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देना भी है। इसी उद्देश्य के तहत संस्था द्वारा समय-समय पर पारिवारिक मिलन समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। बैठक के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें गुलाब जेठानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं सुंदर कृष्णानी को महासचिव बनाया गया है। खुशाल टेकवानी कोषाध्यक्ष होंगे।
Posted By: Ravindra Soni