Bhopal Crime News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी में महिला से यौन हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। नाबालिग और युवतियों के साथ रास्तों पर रोककर छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस एफआइआर तो दर्ज कर कार्रवाई कर रही है,लेकिन इस इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई रणनीति नहीं है। इसी कारण है कि रोजाना छेड़खानी और दुष्कर्म की वारदात सामने आ रही है। 24 घंटे में अशोकागार्डन और बजरिया में एफआइआर दर्ज की गई है। दोनों ही घटनाओं के आरोपित फरार है।

अशोका गार्डन थाने की एसआइ योगिता जैन के मुताबिक 22 वर्षीय युवती एक निजी कंपनी में काम करती है, 14 मार्च को वह घर से अपनी डयूटी पर जा रही थी। रास्ते में उसे आरोपित दिनेश लोधी ने रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील हरकत की। इस पर युवती ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ झूमाझटकी कर दी। बाद में युवती ने थाने जाकर एफआइआर दर्ज कराई। युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपित कई दिनों से उनका पीछा कर परेशान कर रहा था। आरोपित युवती को देखकर उसे अश्लील इशारे कर रहा था।

बजरिया में छेड़खानी:- बजरिया पुलिस ने 18 साल की छात्रा की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की है। आरोपित छात्रा के साथ कई दिनों से उसके आते - जाते पीछा कर परेशान करता आ रहा था। आरोपित ने 14 मार्च को एक बार फिर से ऐसी हरकत की तो आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने आरेापित संतोष कुशवाह के बारे में जानकारी निकलना शुरू कर दिया है।

64 दिन में 70 एफआइआर

राजधानी में 64 दिन में यौन हिंसा में 70 एफआइआर दर्ज हो चुकी है। महिला अपराध एक बार फिर से बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ने इन अपराधों को रोकने के लिए कोई रणनीति नहीं बनाई है।

Posted By: Lalit Katariya

Mp
Mp
 
google News
google News