Bhopal Crime News:भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि। अगर आप व्यापार करने के लिए कोई कमर्शियल वाहन शोरूम से खरीदा है कि तो आपको अब सतर्क हो जाने की जरूरत है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने ऐसे ही आटो मालिक की शिकायत पर एक शोरूम संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पीडित् ने नौ माह पहले एक आटो खरीदा था, उसका शोरूम से ही बीमा कराया था। जब आटो में नुकसान होने पर बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति राशि के कार्रवाई करने शोरूम के सर्विस सेंटर पर पहुंचे तो तब पता चला कि शोरूम संचालक रुपये लेने के बाद उसका बीमा ही नहीं कराया था। इस धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उसने पुलिस थाने में शिकायत की।
अशोका गार्डन थाना पुलिस के एएसआइ दिनेश शर्मा के मुताबिक शिवनगर कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय मनोज साहू आटो चालक है। उन्होंने अपना आटो मार्च 2022 में जेके रोड के शोरूम से खरीदा था।उसने बीमा खरीदते समय ही करा लिया था। उसकी राशि करीब नौ हजार 34 रुपये वहां पर ही जमा कर दी थी। सितंबर 2022 में जब उनको आटो किसी कारण से क्षतिग्रस्त हो गया। उसके वह आटो शोरूम के सर्विस सेंटर लेकर पहुंचा और बीमा कंपनी को पालिसी नंबर देकर क्षतिपूर्ति राशि के लिए कार्रवाई की तो उसे पता चला कि उसका बीमा का पंजीयन ही नहीं हुआ है। उसके बीमा राशि के शोरूम संचालक के लोगों ने जो चेक दिया था, वह बाउंस हो गया था। उसकी जानकारी बीमा कंपनी शोरूम संचालक को दे दी थी। इस कारण से छह माह पहले पालिसी निरस्त कर दी गई।इसकी जानकारी जब मनोज साहू को हुई तो उसने अशोका गार्डन थाने में इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।इधर, शोरूम संचालक ने अपनी इस धोखाधड़ी को घटना को छिपाने के लिए दूसरा बीमा करा दिया था,उसमें वाहन का मूल्य कम कर दिया गया था।इससे भी उसे कोई मदद नहीं मिली। अब पुलिस जल्द ही इस शोरूम संचालक को गिरफ्तार करेगी।
Posted By: Lalit Katariya
- Font Size
- Close