Bhopal Dharam Samaj: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। अयोध्या नगर पंचमुखी हनुमान व दुर्गा मंदिर प्रांगण में बागेश्वर धाम सरकार के पास अर्जी लगाने आ रहे हैं। एक-एक करके महिलाएं, पुरुष, छात्र-छात्राएं अर्जी लगाने आ रहे हैं। श्री बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को आने वाले दिनों सुख-दुख के बारे में आ रहे हैं। छात्र पूछ रहे हैं कि महाराज आने वाले दिनों में मेरा भविष्य क्या होगा? मेरी नौकरी लगेगी या नहीं? वहीं महिलाएं पूछ रही हैं कि घर में सुख-समृद्धि कैसे आए? महाराज एक-एक करके लोगों की अर्जी सुन रहे हैं। उन्हें संकट दूर करने के उपाय बता रहे हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हुए हैं। श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा का आयोजन 22 से 26 जून तक हो रहा है। शहर में पहली बार श्री बागेश्वर धाम की कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री भक्तामल कथा के साथ बागेश्वर धाम सरकार का दरबार भी 23 और 24 जून को लगाया जाएगा। दरबार सुबह 11 बजे से लगेगा। इसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार की मदद से श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। आयोजन के दूसरे दिन प्रवचन भी होंगे। श्री बागेश्वर सरकार के आयोजन में भोपाल, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुराम, छतरपुर, सागर, इंदौर, रायसेन सहित कई जिलों से लोग आए हुए हैं। पंडाल के अलावा आसपास भी लोगों की भीड़ लगी हुई है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहले दिन भगवान राम व हनुमान की कथा सुनाई थी। आज दूसरे दिन भी महाराज के प्रवचन होंगे। शाम चार से छह बजे तक प्रवचन में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। पहले दिन कलश यात्रा में 10 हजार से अधिक लोग शमिल हुए थे। आज 15 हजार से अधिक लोग आयोजन में हैं। शाम को प्रवचन सुनने 20 हजार तक लोग आएंगे। अधिक भीड़ को देखते हुए पंचमुखी हुनमान व दुर्गा मंदिर समिति व पुलिस की ओर से व्यवस्था की गई है। आयोजन के चारों तरफ पुलिस की तैनाती है। इससे कोई अव्यवस्था न हो।
Posted By: Lalit Katariya
- Font Size
- Close