Bhopal Dharam Samaj :भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि। जैन तीर्थ सुखीसेवनिया दिगंबर जैन मंदिर में मुनि विहसन्त सागर महाराज सासगं के सानिध्य मे नवीन वेदिका का शिलान्यास किया गया। जय कारो के साथ भगवान जिनेन्द्र का अभिषेक पूजा-अर्चना हुई। धार्मिक अनुष्ठान ब्रह्मचारी अरुण भैया के निर्देशन में हुए। श्री आदिनाथ त्रमूर्ति ट्रस्ट सूखी सेवनिया में जिनालय का निर्माण कार्य हो रहा है। कार्यक्रम में मुनि विहसन्त कहा धर्म श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रति फल है। धर्म को मंदिर और पूजा स्थल तक सीमित मत रखो। दया परस्पर सहयोग परोपकार के साथ साथ पर्यावरण की रक्षा और जीव दया धर्म का मूल रूप है। कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा, मुकेश डब्बू, नरेंद्र जैन वर्धमान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया मुनि विहसन्त सागर महाराज मेनपूरी उतर प्रदेश से लगभग 10000 किलोमीटर का पद विहार कर भोपाल आए। शुक्रवार 24 जून को मुनि संघ की बस स्टैंड चौराहे से अगवानी होगी। अगवानी शोभा यात्रा चौक जिनालय आएगी चौक मंदिर के शिखर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास होगा।
गुरु शिष्य का हुआ मिलन
संस्कार सागर मुनि अपने गुरु विनिश्चय सागर महाराज के दर्शन करने शिव नगर से नेहरू नगर जिनालय पहुंचे। यहां मुनि संस्कार सागर महाराज ने अपने गुरु की भाव सहित परिक्रमा की। इस अवसर पर ब्रह्मचारी शोभित भैया नेमि जैन शैलेन्द्र, चौधरी सहित अनेक धर्मावलंबी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि दुर्लभ सागर महाराज मुनि संधान सागर महाराज तीर्थं क्षेत्र कुराना पहुंचे। मूल नायक भगवान आदिनाथ के दर्शन कर सामायिक की शुक्रवार को प्राचीन प्रतिमा कि अभिषेक होंगे।
चंदन नगर में नमीनाथ का मनाया जन्म कल्याणक
करोंद चंदन नगर जिनालय में गुरुवार को नमीनाथ का जन्म कल्याणक मनाया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने दिगंबर जैन के 21वें तीर्थकर नमिनाथ का महाभिषेक किया। विधि-विधान से धार्मिक क्रियाएं की गईं। मंदिर समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री अरविंद सिंघई ने बताया कि मंदिर में अलग-अलग तीर्थकर भगवान के जन्म कल्याणक मनाए जाते हैं।
Posted By: Lalit Katariya
- Font Size
- Close